404 Not Found


nginx
प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Tuesday , January 21 2025
Breaking News

प्रियंका गांधी के साथ दिल्ली से लौटे सीएम सुक्खू

राहुल गांधी की भारत न्याय यात्रा के समापन में शामिल होने के लिए मुंबई गए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू दिल्ली की बैठकों के बाद शिमला लौट आए हैं। बुधवार को उनकी वापसी प्रियंका गांधी के साथ ही हुई। प्रियंका गांधी का शिमला के मशोबरा में घर है और वह कुछ वक्त अपने घर में बिताएंगी। मुख्यमंत्री दिल्ली में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में शामिल हुए थे, जिसने चुनाव घोषणा पत्र को फाइनल करना है। बुधवार को भी सचिवालय में दो कैबिनेट मंत्री जगत सिंह नेगी और हर्षवर्धन सिंह चौहान मौजूद थे और दोनों ने काफी लंबी बैठक की । कांग्रेस पार्टी को छह बागी विधायकों के अगले कदम का इंतजार है। यदि ये भाजपा में शामिल होते हैं, तो उसके बाद मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी अपनी अगली रणनीति बना सकती है । मुख्यमंत्री के दिल्ली से लौटने से पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने चुनाव लडऩे से इनकार करके एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। पार्टी की अध्यक्ष ही कार्यकर्ताओं के निराश होने की बात कर रही हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को न सिर्फ चुनाव के लिए प्रत्याशी देखने होंगे, बल्कि कांग्रेस के कैडर को लेकर लगाए जा रहे आरोपों का जवाब भी देना होगा। गुरुवार को उनके सरकारी निवास ओक ओवर में राजनीतिक गतिविधियां रहने वाली हैं।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *