404 Not Found


nginx
केंद्रीय विद्यालय संधोल में मनाया गया ग्रैंड पैरेंट्स डे एवं संगठन स्थापना दिवस। - Anv news - ताज़ा हिंदी समाचार
Monday , January 20 2025
Breaking News

केंद्रीय विद्यालय संधोल में मनाया गया ग्रैंड पैरेंट्स डे एवं संगठन स्थापना दिवस।

सरकाघाट। केंद्रीय विद्यालय संगठन ने आज स्कूल परिसर में प्रचार्य धीरज कौशल की अध्यक्षता में  केंद्रीय विद्यालय संगठन की स्थापना  के 60 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हीरक जयंती समारोह व ग्रैंड पैरेंट्स डे मनाया गया। सबसे पहले प्राचार्य सुश्री धीरज कौशल और कतिपय ग्रैंड पैरेंट्स ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद दादा-दादी और नाना-नानी के लिए विद्यार्थियों द्वारा स्वागत गान प्रस्तुत किया गया तथा प्राचार्य महोदया सुश्री धीरज कौशल ने भी सभी दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत किया। विद्यार्थियों ने केंद्रीय विद्यालय स्थापना दिवस और ग्रैंड पैरेंट्स डे पर अपने-अपने विचार सांझा किए। इस दौरान परिसर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। सबसे पहले प्राथमिक कक्षा के छात्र-छात्राओं ने समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

इस अवसर पर दादा-दादी और नाना-नानी के लिए म्यूजिकल चेयर और पहेली इत्यादि अलग-अलग खेलों का आयोजन किया गया। इसमे बहुत से प्रतिभागियों ने भाग लिया। कुछ दादा-दादी और नाना-नानी ने अपने विचार भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्राचार्य सुश्री धीरज कौशल ने अपने अभिभाषण में सभी दादा-दादी, नाना-नानी, शिक्षकों, शिक्षिकाओं और विद्यार्थियों को शुभकामनाएं ओर तोहफ़े भी दिए। उन्होंने केंद्रीय विद्यालय के गौरव और उसकी उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। स्थापना दिवस के हीरक जयंती अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों और शिक्षकों का उत्साह वर्धन और मार्गदर्शन किया और सभी को निष्ठापूर्वक अपने कर्त्तव्यपालन हेतु प्रेरित किया।

About admin

Check Also

हिमाचल प्रदेश में 13 साल में प्रति हेक्टेयर 50% तक घट गया सेब का उत्पादन

हिमाचल प्रदेश में पिछले 13 साल में सेब उत्पादन में लगातार गिरावट आ रही है। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *