Breaking News
Sikkim Flood

Sikkim Flood: सिक्किम में आई भयवाक बाढ़ की चपेट में आए 14 लोगों की मौत, सेना के 23 जवान समेत कई लोग लापता

उत्तरी सिक्किम में आई भयावक आपदा ने सिक्किम को तबाह करके रख दिया। ल्होनक झील पर बादल फटने से बुधवार को तीस्ता नदी बेसिन में अचानक बाढ़ आ गई। बाढ़ के कारण राज्य में कई लोगों की मौत हो गई। वही, राज्य सरकार द्वारा बुधवार को दी गई जानकारी में बाताया कि सिक्किम में बुधवार तड़के आई भयावक बाढ़ से अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। 14 मृतकों में सभी आम नागरिक हैं। वहीं, इस बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों के लापता होने की खबर सामने आई हैं और 26 अन्य घायल बताए जा रहे हैं।

राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में 3,000 से भी ज्यादा पर्यटकों के फंसे होने की आशंका जताई गई है। चुंगथांग में तीस्ता स्टेज 3 बांध में काम करने वाले कई मजदूर अभी भी बांध की सुरंगों में फंसे हुए हैं। मंगन जिले के चुंगथांग और गंगटोक जिले के डिक्चु, सिंगतम और पाक्योंग जिले के रंगपो से लोगों के घायल होने और लापता होने की सूचना मिली है।

मिली जानकारी के अनुसार, मौसम अनुकूल होने पर चुंगथांग के लिए एनडीआरएफ की टीम को हवाई मार्ग से भेजा जाएगा। इसके बाद राज्य में फंसे पर्यटकों को भी रेस्क्यू कर वहा से सुरक्षित निकाला जाएगा। उनकी अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति की बैठक हुई। सिक्किम के मुख्य सचिव वीबी पाठक भी वर्चुअली इस बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में राज्य में अचानक आई बाढ़ से हुए नुकसान के साथ ही राहत और बचाव कार्य को लेकर चर्चा की गई।

वही, सिक्किम मे आई विनाशकारी बाढ़ के कारण राज्य में कई सड़के और पुल पानी के तेज बहाव के कारण बह गए। राज्य में संचार व्यवस्था बिलकुल ठप हो चुकी है जिसकी वजह से मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं। गंगटोक से लगभग 73 किलोमीटर दूर उत्तर चीन सीमा से सटी ग्लेशियर झील ल्होनक पहले से भरी थी। वहां दो दिन से बारिश हो रही थी। जिस वजह से तीस्ता नदी में बढे जलस्तर के कारण 23 जवान लापता हो गए और साथ ही कई लोगों के लापता होने की खबर सामने आइ हैं। वही, भारतीय सेना द्वारा अपने लापता सैनिको समेत सभी लापता लोगों के परिवारवासियों के लिए तीन हेल्पलाइन शुरू की हैं। जिसकी मदद से लापता लोगों की जानकारी और लापता सैनिको की जानकारी हम इस नंबर के जरिए दे सकते हैं। मोबाइल नंबर नीचे दिए गए हैं:

उत्तरी सिक्किम के लिए हेल्पलाइन नंबर – 8750887741

पूर्वी सिक्किम के लिए हेल्पलाइन नंबर- 8756991895

लापता सैनिकों के लिए हेल्पलाइन नंबर – 7588302011

About ANV News

Check Also

Himachal News

सिक्किम के मुख्यमंत्री ने तिब्बती धर्मगुरु दलाईलामा से आवास पर की मुलाकात

भारत और चीन के बीच चल रहे सीमा विवाद के बीच सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share