Breaking News
Mizoram News

Mizoram : मिजोरम में निर्माणाधीन रेलवे पुल गिरने से 17 मज़दूरों की हुई मौत|

बुधवार सुबह यानी आज (23 अगस्त) को मिजोरम में एक भयावक हादसा हो गया है। मिजोरम के सैरांग इलाके में एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के गिरने से 17 मजदूरों की मौत हो गई। घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। जहां ये दर्दनाक हादसा हुआ है वह जगह राजधानी आइजोल से 21 किलोमीटर की दूरी पर है। सूत्रों के अनुसार, बताया गया है कि हादसा सुबह 10 बजे के करीब हुआ था। उस वक्त सभी मजदूर पुल का काम कर रहे थे। कुरुंग नदी पर बैराबी को सैरांग से जोड़ने वाला रेलवे पुल निर्माणाधीन था। (Mizoram News)

कई मज़दूरों के फंसे होने की जताई आशंका

दुर्घटनास्थल पर कई अन्य मज़दूरों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है, क्योंकि बुधवार सुबह जब यह हादसा हुआ तब लगभग 40 मज़दूर मौजूद थे।लेकिन पुलिस अधिकारी ने फिलहाल केवल 17 लोगों के मरने की पुष्टि की है। अधिकारी ने कहा कि मलबे से अब तक 17 लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। कई अन्य अभी भी लापता हैं।

सीएम जोरमथंगा ने शेयर किया वीडियो

मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने अपने एक्स अकाउंट पर दुर्घटनास्थल का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में टूटा पुल दिखाई दे रहा है। सीएम ने अपनी पोस्ट में लिखा कि इस घटना से बहुत दुखी और प्रभावित हूं। मैं सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। (Mizoram News)

दो-दो लाख रुपये मुआवजे का एलान

मिजोरम में इस भयावक दुर्घटना से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स में कहा है कि मिजोरम में पुल दुर्घटना से दुखी हूं। उन लोगों के प्रति संवेदना जिन्होंने, अपने प्रियजनों को खोया है। घायल शीघ्र स्वस्थ हों। बचाव अभियान जारी है और प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता दी जा रही है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि के रूप में दो लाख रुपये देने की घोषणा की है। वहीं घायलों को 50 हजार रुपये देने का एलान किया है।
हालांकि, अभी पुलिस द्वारा अभी 17 लोगों के शव बरामद किए गए हैं लेकिन अभी भी कुछ लोगों के लापता होने की आशंका जताई जा रही हैं. पुलिस द्वारा लापता लोगों की तलाश जारी हैं|

About ANV News

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share