Breaking News
Himachal News

मनाली लेह मार्ग पर तय समय 346 वाहन बारालाचा दर्रा से हूए आर पार

केलांग। साफ मौसम के बीच मनाली लेह मार्ग पर वाहनों की आवाजाही सुचारु है। तय समय अनुसार वाहनों को दारचा से सरचू व सरचू से दारचा की ओर भेजा जा रहा है। शुक्रवार को खिली धूप के बीच दारचा से लेह के लिए 126 वाहन रवाना हुए। जबकि लेह से 220 वाहन दारचा पहुंचे। सुबह शाम पारा लुढ़कने से दर्रों में पानी जम रहा है। रात को सफर खतरनाक है। खतरे को देखते हुए सुबह 9 से 3 बजे तक ही दर्रों को पार करने का समय तय किया है। पुलिस सख्ती से पालन करवा रही है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए तय समय पर ही वाहन भेजे जा रहे हैं। लाहुल स्पीति पुलिस ने सुबह 8 से 11 बजे के बीच दारचा से सरचू व 11 से दोपहर दो बजे तक सरचू से दारचा की ओर वाहन भेजने का समय तय किया है।

लेह से मनाली आए वाहन चालक सोनम व रोकी ने बताया कि खिली धूप के बीच ही सफर करना सुरक्षित है। उन्होंने बताया कि लेह मार्ग के सभी दर्रों में पारा लुढ़कने से पानी जम रहा है। जिससे सफर जोखिम बढ़ गया है। दूसरी ओर दारचा से शिंकुला होते हुए जंस्कार व कारगिल की ओर भी वाहनों की आवाजाही जारी है। शुक्रवार को 20 से अधिक वाहन दारचा से जंस्कार की ओर रवाना हुए। दारचा चौकी प्रभारी सीता राम ने बताया कि आज 346 वाहन बारालाचा दर्रे के आर पार हुए। उन्होंने कहा कि तय समय अनुसार ही वाहनों को जाने की अनुमति दी जा रही है। बारालाचा, शिंकुला व कुंजम दर्रों में वाहनों की आवाजाही मौसम पर निर्भर रहेगी।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share