Breaking News
Manali News

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत 50 लोगों ने थामा कांग्रेस का हाथ

मनाली। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के हाथ से हाथ जोड़ो के तहत शुक्रवार, 13 अक्टूबर को मनाली में 50 से अधिक लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने सभी लोगों का कांग्रेस पार्टी में आने पर स्वागत किया। मनाली के रामबाग में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने कहा कि गांव-गांव, शहर-शहर लोगों को कांग्रेस पार्टी की विचारधारा से जोड़ा जा रहा है। इसी कड़ी में कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेस नेता गौतम ठाकुर ने युवाओं का कांग्रेस पार्टी में स्वागत किया।

गौतम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार तथा मनाली में लोकप्रिय युवा विधायक भुवनेश्वर गौड़ की जोड़ी ने मात्र नौ महीने के कार्यकाल में पांच सौ पचास करोड़ रुपए की घोषणाओं को ज़मीन पर उतारा है। विकास कार्यों को देख कर मनाली घाटी के लोगों में कांग्रेस के प्रति विश्वास, उत्साह दिख रहा है। चचोगा गांव के बागवान पुरुखू राम मनाली शहर के प्रेम, छोमो देवी युवा सुरेश, महेन्द्र ने भी अपने परिवार तथा साथियों सहित कांग्रेस परिवार में आने पर कहा कि भुवनेश्वर गौड़ एक ईमानदार तथा उर्जावान नेता हैं। जिस तरह से वह पर्यटन की दृष्टि से मनाली का मास्टर प्लान तैयार कर रहें हैं, उसी वजह से हम ने कांग्रेस का दामन थामा है।

भाजपा छोड़ कर आए दंपति प्रेम सिंह तथा छोमो ने कांग्रेस का दामन थामने पर कहा कि जिस तरह से सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आपदा में ध्वस्त मकानों को सात लाख रुपए की मदद कर सभी का दिल जीत लिया है। सियाल गांव के भोला राम, अजय तथा युवाओं ने कहा कि विधायक भुवनेश्वर गौड़ की महत्वकांक्षी परियोजना से सभी सात पंचायतों के सैकड़ों होटल गेस्ट हाउस तथा गांव वासियों को सीवरेज परियोजना का सीधा लाभ मिलेगा।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share