Breaking News

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री ने किया महेंद्रगढ़ अनाज मंडी का दौरा

महेंद्रगढ़ के सतनाली मे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने सतनाली अनाज मंडी में रबी फसल की सरकारी खरीद का जायजा लिया। सतनाली अनाज मंडी का निरीक्षण करने के बाद मे कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा के सतनाली स्थित निवास स्थान पर पहुच कर किसानो की समस्याए सुनी । इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यहां पर किसानों और आढ़तियों की सहूलियत के लिए सैड बनाने का एस्टीमेट भेजा जाए। पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलाश शर्मा ने कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल का गुलदस्ता भेट कर स्वागत किया। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री जयप्रकाश दलाल ने कहा कि हरियाणा सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। मंडियों में सभी प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जा रही है। अब सतनाली अनाज मंडी में भी आढ़तियों व किसानों की शैड बनाने की पुरानी मांग है। इस संबंध में अधिकारियों को एस्टीमेट बनाकर चंडीगढ़ भेजने के निर्देश दिए गए हैं ताकि जल्द से जल्द आगामी कार्यवाही की जा सके। इसके अलावा मंडी की चारदीवारी तथा मुख्य द्वार भी बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि रबी फसल के खरीद कार्य में किसानों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सरकार किसानों का एक-एक दाना खरीदेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सरकार ई-खरीद पोर्टल के माध्यम से पारदर्शी तरीके से फसलों की खरीद कर रही है। जे फार्म कटने के बाद किसान को 72 घंटे में पेमेंट की जा रही है। ऐसी व्यवस्था करने वाला हरियाणा पहला राज्य है। उन्होंने कहा कि ऑनलाइन पेमेंट होने से किसानों को अपनी पूंजी की सुरक्षा की कोई चिंता नहीं रहती।

About ANV News

Check Also

राम कुमार ने बद्दी में जांची सीवरेज, सफाई और यातायात व्यवस्था 

मुख्य संसदीय सचिव (नगर नियोजन, उद्योग एवं राजस्व) राम कुमार ने गत दिवस सोलन ज़िला …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share