Breaking News

पंजाब पुलिस की 82 बटालियन, पी ए पी चंडीगढ़ में चोरी

बटालियन के कमांडेंट की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज। यह तोप आजादी से पहले की है और इसे प्रदर्शन के लिए गेट के पास रखा गया था। यह तोप यहां पर लगभग एक दशक से है। चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाना पुलिस ने आईपीसी की धारा 379 के तहत केस दर्ज कर तोप और चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

वहीं पुलिस के मुताबिक़ यह तोप काफी भारी है और इसे कोई एक व्यक्ति चुराकर नहीं ले जा सकता। इसमें संभवतः 4 से 5 लोगों के शामिल होने की आशंका जताई गई है। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी। इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो पीपीएस अफसर हैं। जानकारी के मुताबिक यह हैरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था। जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था।

जिस जगह यह तोप रखी गई थी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों को तलाशना मुश्किल बना हुआ है। पीपीएस अफसर कमांडेंट बलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है। और इसमें सबसे हैरानी की बात यह है कि इसके बिल्कुल सामने पंजाब सचिवालय भी है वहां पर भी अपनी सुरक्षा होने के बावजूद भी चोर इस तोफ को चुराके ले गए

About ANV News

Check Also

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री ने दी भावभीनी विदाई

केंद्रीय ऊर्जा मंत्री आर.के. सिंह के साथ मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को स्थानीय लोगों …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share