Breaking News
Datia News

MP के दतिया में धान के खेत में मवेशी घुसने पर दो पक्षों में हुआ विवाद गोलीबारी में बदला, हुई पांच लोगों की मौत

बुधवार सुबह मध्य प्रदेश के दतिया में धान के खेत में मवेशी घुस जाने के विवाद पर पाल और दांगी समाज के कुछ लोगों के बीच हुआ विवाद गोलीकांड में बदला। इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। जिनमें दांगी समाज के तीन और पाल समाज के दो लोगों की जान चली गई। वही, घटना में आधा दर्जन लोग ज़ख़्मी बताए जा रहे हैं। मरने वालों में एक ही परिवार के पिता-पुत्र और भाई शामिल हैं।

SP प्रदीप शर्मा ने बताया कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम रेंडा में बुधवार सुबह प्रकाश दांगी का गांव के ही प्रीतम पाल से उसके धान के खेत में मवेशी घुस जाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद छिड़ गया और दोनों पक्षों के लोग बंदूक और अन्य हथियार लेकर आमने सामने आ गए। विवाद इतनी ज्यादा बढ़ गया कि देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। जिसमें प्रकाश दांगी पुत्र भैयालाल, उसका पुत्र सुरेंद्र दांगी एवं भाई रामनरेश दांगी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष पाल समाज के दो लोगों में राजेंद्र पाल और राघवेंद्र पाल की मौत हुई है। हालांकि, घटना में 5 लोगों की जांच चली गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी हैं|

About ANV News

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share