Breaking News
Dr. Banita Saklani

सरकाघाट में डॉ बनिता सकलानी के राज्य अध्यक्ष बनने पर शहर में दौड़ी खुशियों की लहर

सरकाघाट। हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक एसोसिएशन के चुनावों में इस बार डॉक्टर बनिता कुमारी सकलानी को भारी मतों से स्टेट प्रेसिडेंट चुना गया है औऱ पहली बार किसी महिला को पद पर ये जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ वह अब तक इस एसोसिएशन की सबसे कम उम्र की अध्यक्ष भी बनी। गौरतलब है कि बनिता कुमारी का जन्म सरकाघाट में वर्ष 1983 में हुआ है और इनकी प्राम्भरीक पढ़ाई ब्लदवाडा स्कूल में तथा कालेज की पढ़ाई सरकाघाट महाविद्यालय में हुई है। उसके बाद उन्होंने हिमाचल विश्विद्यालय से वनस्पति विज्ञान विषय में एमएससी की और बनारस हिन्दु विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की पढ़ाई पूरी की है। उसके बाद इन्होंने वर्ष 2017 में कॉलेज कैडर में वनस्पति विज्ञान के सहायक प्रोफेसर पद पर अपनी सेवाएं देना शुरू किया।

बनिता की मां अध्यापिका के पद से सेवानिवृत्त हुई हैं और पिता एक्स सर्विस मैन हैं। बनिता सकलानी कॉलेज की पढ़ाई के दौरान छात्र संगठन एसएफआई की सक्रिय कार्यकर्ता और केंद्रीय कमेटी की सदस्य भी रही है। वह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में छात्र केंद्रीय संघ की महासचिव भी चयनित हुई थी। केरल राज्य के निवासी सुभाष चंद्रन से वर्ष 2010 में इन्होंने शादी की है और इनकी दो बेटियां हैं। बनिता ने सोलन कॉलेज में सर्विस करने के बाद वर्तमान में मंडी महाविद्यालय में सेवाएं दे रही हैं। इन्होंने पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन में अहम रोल निभाया है और आंदोलन में हमेशा अग्रणी भूमिका रही हैं। इसी जुझारूपन और शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव लाने की सोच रखने के चलते इन्हें इस क़ाबिल समझा गया और भारी अंतर से वो चुनाव जीती है। वे शिक्षा क्षेत्र में बदलाव के लिए वभी कार्य कर रही हैं और नई शिक्षा नीति के दुष्प्रभावों के बारे में भी शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सभी स्टेकहोल्डर्स को शिक्षित व सँगठित करने के लिए भी सक्रिय हैं।

इसी सक्रियता के कारण इन्हें कॉलेज लेकररज एसोसिएशन की कमान संभालने का मौका मिला है जो सरकाघाट क्षेत्र, उनके परिवार, बुनियादी छात्र व ओपीएस संगठन के लिए गौरव का विषय है और प्रेरणादायक उपलब्धि है। उनकी इस जीत व उपलब्धि पर सरकाघाट क्षेत्र से संबंध रखने वाले अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है। जिनमें पूर्व ज़िला पार्षद भूपेंद्र सिंह, एडवोकेट सुरेश शर्मा, सुरेश राठौर, दिनेश ठाकुर, रवि मण्डयाल, अशोक कुमार, अरुण धीमान, राकेश कुमार, सोनू गोयल, मनजीत सिंह, पवन स्टालिन, विजय कौशल, बीडी शर्मा, अरुण अत्री, सुरेश शनि, दिनेश काकू, ऋत्विक, प्रमिला पठानिया, सुनीता बिष्ट, सुनीता पटियाल, रोशनी देवी ने उन्हें इसके लिए बधाई दी है।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट की बेटियों ने सीखे आत्म रक्षा के गुर।

सरकाघाट। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सरकाघाट में 23 नवंबर से 28 नवंबर तक विद्यालय …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share