Breaking News

आम आदमी पार्टी की किसान-मजदूर गांव जोड़ो यात्रा 2 अक्टूबर से

आम आदमी पार्टी किसान विंग की ओर से 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी की जयंती पर प्रदेशस्तरीय किसान- मजदूर और गांव जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया जायेगा। आम आदमी पार्टी किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने बताया कि आज पूरे प्रदेश के किसान, मजदूर और आढ़तियों में सरकार ने प्रति रोष है।

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश के किसान, मजदूर और आढ़तियों की जोड़ने के लिए और उनकी आवाज बुलंद करने के लिए प्रदेश भर में किसान विंग के हजारों कार्यकर्ता जाएंगे और किसान, मजदूर और आढ़तियों को जोड़ने का काम करेंगे। उन्होंने बताया कि इस दौरान सैंकड़ों की संख्या में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने का काम किया जायेगा। वहीं आम आदमी पार्टी की नीतियों का प्रचार और प्रसार भी किया जायेगा।

आठ दिन चलेगी, सांपला में होगा समापन

आम आदमी पार्टी के किसान विंग के प्रदेश अध्यक्ष शेर प्रताप शेरी ने कहा कि यात्रा 2 अक्टूबर से शुरू होगी। इस दौरान हरियाणा के हर जिले से होते हुए 9 अक्टूबर को सांपला में चौधरी छोटूराम स्मारक पर यात्रा का समापन होगा। इस दौरान पूरे प्रदेश में 1200 किलोमीटर का सफर तय किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि यात्रा में एक-एक जिले में जायेंगे और रास्ते में आने वाले गांव में किसानों, मजदूरों और कमेरों को जागरूक करने का काम किया जायेगा। उन्होंने बताया कि असंध से किसान विंग के सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में यात्रा शुरू करेंगे।

About ANV News

Check Also

पूर्व केंद्रीय जल-शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री

पूर्व केंद्रीय जल-शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री वर्तमान सांसद रतनलाल कटारिया ने माननीय मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share