Breaking News

हरियाणा की सत्ता में परिवर्तन लाने के लिए पैदल यात्रा पर अभय चौटाला

हरियाणा की सत्ता में परिवर्तन लाने के लिए पैदल यात्रा पर निकले अभय चौटाला के तेवर अब और भी तीखे हो गए हैं। एक तरफ अजय चौटाला भाई की सेहत की चिंता करते हुए उन्हे यात्रा रोकने को कह रहे हैं तो अभय चौटाला कहते हैं कि ये यात्रा तो तब रूकेगी जब भाजपा और जजपा को सत्ता से बाहर कर देंगे। उन्होंने जननायक जनता पार्टी को हरियाणा से पार करने की बात कही है। अभय चौटाला ने कहा कि जो लोग भाजपा को यमुना पार करवाने की बात करते थे अब उन्हे हरियाणा पार करवाना है। हम आपको बता दें कि जननायक जनता पार्टी ने 2019 के चुनावों में 75 पार का नारा देने वाली भाजपा को यमुना पार कराने का नारा दिया था। अभय चौटाला ने अजय चौटाला के बयान पर कहा कि भाई को मेरी बड़ी चिंता है लेकिन ये चिंता लेट शुरू हुई है लेकिन फिर भी उनका धन्यवाद करता हूं।

नूंह से शुरू हुई अभय चौटाला की परिवर्तन पद यात्रा झज्जर जिले में पहुंच चुकी है। झज्जर जिले में अभय ने भूपेन्द्र हुडा पर भी तीखा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि हुडा ने अपने 10 साल के शासन में झज्जर का सबसे ज्यादा नुकसान किया। झज्जर की बेशकीमती जमीने रिलांयस को दे दी। उन्होंने कहा कि हुडा रिलांयस का साझीदार है। इसीलिए तो अडानी के खिलाफ बोलने वाले भूपेन्द्र हुडा अभी अम्बानी के खिलाफ कुछ नही बोलते। उन्होंने कहा कि आज भी भूपेन्द्र हुडा भाजपा के साथ मिले हुए हैं इसीलिए तो प्रधानमंत्री के साथ पूरे जोश में गले मिलते हैं।

अभय चौटाला कहते हैं कि परिवर्तन पद यात्रा को लोगों का साथ और समर्थन मिल रहा है। इसी साथ के बूते अभय 2024 में हरियाणा की सत्ता में परिवर्तन का दावा भी करते हैं।

About ANV News

Check Also

कांग्रेस सरकार ने किया कुप्रबंधन अब केंद्र सरकार को ठहरा रही दोषी

शिमला, भाजपा प्रवक्ता एवं पूर्व चेयरमैन बलदेव तोमर ने कहा कि भाजपा का मानना है …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share