लैटिन अमेरिकी देश मेक्सिको की संसद में आयोजित किए गए एक लाइव इवेंट के दौरान ‘एलियन’ की लाशे दिखाई गई। जिसे देख दुनिया हैरत में पड़ गई। क्या ब्राह्मण में एलियंस का वजूद हैं? क्या एलियंस धरती के आलावा किसी और ग्रह पर रहते हैं। हालांकि, इस वीडियो को देखने के बाद बहुत से लोग सोच में पड़ गए होंगे क्या एलियंस असल में होते भी हैं? खैर, इसका जवाब तो आज तक वैज्ञानिक भी नहीं दे पाए। हालांकि, पहली बार वैज्ञानिकों ने एलियंस की कथित लाश को दुनिया के सामने दिखाया है। मंगलवार को मेक्सिको की संसद में दो एलियंस के शव का प्रदर्शन किया गया। दावा किया जा रहा है कि ये एलियन के शव 1000 साल पुराने है।
अब इस बात को लेकर दुनियाभर के एलियंस की मौजूदगी को लेकर बहस छिड़ सकती हैं। वैज्ञानिको द्वारा इन एलियंस को लाइव दिखाते समय उन्होंने इस बात का दावा किया हैं कि एलियंस की इन लाश को पेरू के कुस्को से बरामद किया गया है। जिसके बाद मौसान ने मैक्सिको सरकार के सदस्यों से कहा कि ‘यूएफओ के नमूने’ का मेक्सिको की एक यूनिवर्सिटी में अध्ययन किया गया है।
https://x.com/IndianTechGuide/status/1701822407806235065?s=20
मार्का डॉट काम ने मौसान के हवाले से कहा, ‘ये नमूने हमारी पृथ्वी के विकास का हिस्सा नहीं हैं। ये एक शैवाल की खान में मिले हैं और बाद में वे जीवाश्म में बदल गए। अमेरिका की तरह से ही मैक्सिको के सांसदों ने भी यूएफओ के ऊपर एक सुनवाई आयोजित की है। मंगलवार को दो लाशों को जिन्हें ‘गैर इंसानी’ एलियन जीव माना जा रहा है, उन्हें संसद के अंदर प्रदर्शित किया गया। इस दौरान दुनियाभर में इसे प्रदर्शित किया। मौसान एक पत्रकार भी हैं और लंबे समय से परग्रही जीवों के बारे में जांच कर रहे हैं।
इस कार्यक्रम में अमेरिकी नौसेना के पूर्व पायलट रयान ग्रेव्स भी मौजूद थे। रयान ने दावा किया है कि उड़ानों के दौरान उनका सामना यूएफओ से हुआ था। ये ममी में बदल चुके शव शीशे के बॉक्स में रखे गए थे ताकि और लोग भी उन्हें देख सकें। मौसान ने सुनवाई के दौरान मैक्सिको सरकार और अमेरिका के अधिकारियों को इस खोज की जानकारी दी। दुनियाभर में एलियन को लेकर अक्सर कई दावे किए जाते रहे हैं। हाल में अमेरिका ने इसको लेकर बड़ा दावा किया था। इन ममी के इंसान की तरह से चेहरे हैं। उनके हाथों में तीन उंगलियां और पैर हैं। अब इस बात को लेकर दुनियाभर में एलियंस की मौजूदगी की जंग भी छिड़ सकती हैं।