अंबाला : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर देश में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा मुहिम चल रही है और देश तिरंगा यात्राएं चल रहीं हैं। इसी कड़ी में आज जुड़ते हुए एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने शहीदे आजम भगत सिंह, राजगुरू, सुखदेव की प्रतिमा को नमन कर तिरंगा लहराने की शुरूआत की और उसके बाद पुलिस लाइन शहीदी स्मारक, पुलिस लाइन चौक पर स्थित शौर्य चौक, पृथ्वीराज चौहान चौक व कारगिल में शहीद हुए मेजर अमित अहूजा द्वार पर तिरंगा लहराया और उसके बाद फ्रंट के सदस्यों ने जगह जगह शहर में तिरंगे लहराए। वीरेश शांडिल्य ने शहीद मेजर अमित अहूजा द्वार पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो मुहिम देश में हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा लगाने की मुहिम पीएम मोदी चलाई इस मुहिम मात्र से हिंदुस्तान विरोधी देशों की नीदें हराम हो जाएंगी। उन्होंने हाथ में तिरंगा उठाकर संकल्प लिया कि उनकी मुहिम खालिस्तान के खिलाफ, आतंकवाद के खिलाफ और पाकिस्तान की आतंकी संगठनों के खिलाफ जारी रहेगी। वीरेश शांडिल्य ने कहा कि इस हिंदुस्तान में अगर भारत रत्न से भी ऊपर कोई सम्मान है वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि इससे पहले 15 अगस्त आजादी पर्व सिर्फ एक औपचारिकता मात्र होता था। लेकिन मोदी ने हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा का नारा देकर 132 करोड़ लोगों को हिंदुस्तान की भक्ती के साथ जोड़ा, शहीदों की कुर्बानियों के साथ जोड़ा। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि उनके शरीर में अंतिम कतरा दौड़ रहा है वह हिंदुस्तान की एकता और अखंडता को मजबूत करने के लिए काम करेंगे। उन्होंने आह्वान किया कि आओ आजादी के 75वें महोत्सव पर हिंदुस्तान के दुश्मनों का नाश करें।