जवाली के विधायक अर्जुन सिंह ने मुख्यमंत्री के ज्वाली के 3 सितंबर के प्रस्तावित दौरे को लेकर आज सभास्थल का निरीक्षण किया इस अवसर पर उनके साथ एसडीएम जवाली महिंदर प्रताप सिंह, थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार, सहित विभिन्न विभागों के उच्च अधिकारी भी मौजूद रहे |
इस अवसर पर विधायक ने अधिकारियों से कानून व्यवस्था, वाहनों की पार्किंग स्थल बनाने व अन्य प्रबंधों बारे जानकारी ली तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए इस अवसर पर विधायक अर्जुन सिंह ने कहा की मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में प्रगतिशील हिमाचल कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 3 सितंबर को जवाली आ रहे हैं|
इस दौरान मुख्यमंत्री का ज्वाली में भव्य कार्यक्रम होगा और ज्वाली मंडल भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया जाएगा इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता जी जान से जुटे है इसी कड़ी में उन्होंने आज मुख्यमंत्री के सफल कार्यक्रम हेतु सभा स्थल का दौरा किया है