Breaking News
Jairam Thakur

भारत के नाम से घमंडिया विपक्ष की आपत्ति औचित्यहीन: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने इंडिया की जगह भारत लिखने पर घमंडिया विपक्ष के द्वारा अनावश्यक शोर-शराबा करने पर विपक्ष को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि विपक्ष मुद्दा विहीन है और औचित्यहीन बातें कर रहा है। विपक्ष के लोग सिर्फ़ हर काम के लिए सरकार की आलोचना कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना करने में घमंडिया गठबंधन देश की जन भावना का भी सम्मान नहीं कर रही है। भारत हमारे देश का आदिकाल से नाम है। हज़ारों वर्षों की परंपरा में इसका स्पष्ट उल्लेख मिलता है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि हमारे देश का नाम भारत था। हमारे देश का नाम हमारी सांस्कृतिक पहचान हैं, हमारी विरासत का अभिन्न हिस्सा है। भारत सरकार द्वारा ‘इंडिया’ की जगह ‘भारत’ लिखने पर घमण्डिया गठबंधन का विरोध औचित्यविहीन और तर्कहीन हैं। उन्होंने कहा सरकार का यह कदम स्वागत योग्य है। यह हर्ष का विषय है। देश के विभिन्न हिस्सों से ऐसी मांगे पहले से उठ रही थी। जिस पर सरकार ने कदम आगे बढ़ाया है।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा पिछले नौ सालों में विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं। पारदर्शिता के साथ भ्रष्टाचार रहित सरकार चलाकार देश को आज दुनिया की अग्रणी देशों में भारत को स्थापित किया है। इसलिए विपक्ष के पास सरकार के विरुद्ध आवाज़ उठाने का एक भी मुद्दा नहीं है। इसीलिए एक दूसरे को फूटी आँखों ने सुहाने वाले नेताओं के साथ मिलकर सिर्फ़ नरेंद्र मोदी के विरोध की राजनीति की जा रही है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश के लोग सब जानते हैं। आने वाले लोकसभा के चुनावों में देश के लोग घमंडिया गठबंधन को जवाब देंगे। एनडीए गठबंधन, पिछली बार से भी ज़्यादा सीटों के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश को दुनियां की तीन बड़ी अर्थव्यस्था में स्थापित करेगा।

About ANV News

Check Also

Rahul Gandhi

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर माथा टेकने पहुंचे राहुल गांधी, संगत के साथ बर्तनों, लंगर और जोड़ों कीकरी सेवा

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी मत्था टेकने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर पहुंचे। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share