(सुमत ओबेरॉय)- यमुनानगर के सेठ जय प्रकाश पॉलिटेक्निक दामला में आयोजित इस कार्यक्रम में विश्व के कई प्रमुख देशों के कलाकार एवं विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ हिस्सा ले रहे हैं। कार्यक्रम के स्टेट कोऑर्डिनेटर संगीत गौतम ने बताया कि सहज योग के बारे में इस कार्यक्रम में विस्तार से जानकारी दी जा रही है । उन्होंने कहा कि हमारे देश की संस्कृति को विदेशी अपना रहे हैं, हम भूल रहे हैं। इसी संस्कृति को और बढ़ावा देने के लिए इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
वही गुजरात से आए अगम गुप्ता ने बताया कि सहज योग की संस्थापक निर्मला देवी द्वारा भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए विभिन्न देशों का दौरा किया गया। जिसके बाद विभिन्न देशों के लोगों ने इस संबंध में ज्ञान हासिल किया। और वही लोग भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अब देश के 13 राज्यों में भ्रमण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरला, महाराष्ट्र में इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।