Breaking News
Sarkaghat News

राष्ट्रीय पोषण माह के समापन पर सीडीपीओ गोपालपुर ने पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक।

सरकाघाट। 30 सितंबर – बाल विकास परियोजना अधिकारी गोपालपुर अनिता शर्मा शनिवार को राष्ट्रीय पोषण माह की समाप्ति पर भांबला पंचायत के बतैल स्थित अंवेदकर भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में बतौर मुख्यतिथि शामिल हुई। उन्होंने दीप प्रज्वलित करके समारोह का शुभारम्भ किया। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत व राष्ट्र गीत गाया।

इस अवसर पर सीडीपीओ अनिता शर्मा ने कहा कि पोषण अभियान का मूल उद्देश्य किशोर, किशोरी, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को निर्धारित पोषण बारे जागरूक करना तथा उचित पोषण उपलब्ध करवाना है। उन्होंने पौष्टिक व परंपरागत भोजन और भोजन में पाए जाने वाले पोषक तत्वों के बारे में लोगों को जानकारी दी। कहा कि अपने घरों में बच्चों के आहार में पौष्टिक तत्व युक्त भोजन उपलब्ध करवाना बेहद जरूरी है। उन्होंने मोटे अनाज के महत्व को बताते हुए कहा कि राष्ट्रीय पोषण की थीम सुपोषित भारत, साक्षर भारत, सशक्त भारत पर आधारित विभिन्न प्रकार की गतिविधियां लोगों को जागरूक करने के लिए सभी 17 वृतों के 407 आंगनवाड़ी केन्द्रों तथा शिविरों के माध्यम से इस माह विभाग द्वारा विकास खंड में आयोजित की गई। सीडीपीओ ने सभी स्वस्थ रहें कुपोषित न हों इसकी शपथ भी लोगों को दिलाई।

उन्होंने इससे पूर्व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा लगाई गई। प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया जिसमें बच्चों और महिलाओं में कुपोषण को दूर करने के लिए जागरुकता संदेश दर्शाया था। प्रदर्शनी में अंकुरित चने, देसी पनीर, सीरा, दलिया, पत्रोडू हरी सब्जियाँ,  देसी घी, भले, सेवियां, कचोरियाँ, दूध दहीं आदि स्वादिष्ट परम्परागत व्यंजनों को भी प्रदर्शित किया गया था।

आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक अनिल ठाकुर ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना व मुख़्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं को बताया। वृत आंबलगलू की आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान पर आधारित सांस्कृतिक व पहाड़ी गानों पर नृत्य प्रस्तुत किया। विभागीय योजनाओं पर केंद्रित एकल व सामूहिक गीत आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत किए गए। समारोह में छोटे बच्चों ने भी फिल्मी गीतों पर अपने हुनर का जलवा बिखेरा। अंत में स्वस्थ बालिका स्पर्धा एवं प्रतियोगता में भाग ले रहे बच्चों को मुख्यातिथि द्वारा पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी अनिता शर्मा, भांबला पंचायत प्रधान सुनीता देवी, आंगनवाड़ी पर्यवेक्षक अनिल ठाकुर, विनोद कुमार, कमल ठाकुर, अनिल बनयाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व स्थानीय महिलाएं उपस्थित थे।

About ANV News

Check Also

Manali News

संजीव ठाकुर सर्वसम्मति से चुने व्यापार मण्डल मनाली के अध्यक्ष……

मनाली। संजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से व्यापार मण्डल मनाली का प्रधान चुना गया है। बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share