Breaking News
Himachal News

भारत जोड़ो यात्रा जमीनी स्तर पर संवाद कर लोगों से उनकी समस्याएं और एकता के लिए जिले के हर ब्लॉक तक पहुंचेगी- विनोद सुल्तानपुरी

सोलन, 7 सितम्बर 2023| भारत जोड़ो यात्रा की आज पहली वर्षगांठ है जिसमे राहुल गांधी ने 45000 किलोमीटर की यात्रा कर देश जोड़ने के लिए यात्रा की थी। भारत जोड़ो यात्रा के संबंध में सोलन जिला समन्वयक व कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने बताया कि अब भारत जोड़ो यात्रा गांव स्तर तक जाने वाली है और जमीनी स्तर पर संवाद कर लोगों से उनकी समस्याएं और एकता के लिए ये जिले के हर ब्लॉक तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि छोटी मानसिकता और भाई को भाई से लड़ाना, जातिवाद, सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ एक जुटता से घर-घर तक पहुंचेगी। यात्रा का मकसद लोगों तक पहुंचना ही नही बल्कि लोगों की समस्याओं को सरकार तक पहुंचाना और उसका निदान करना है। जिला सोलन के लिए इस यात्रा का शुभारंभ आज विधायक विनोद सुल्तानपुरी ने किया|

विनोद सुल्तानपुरी ने कहा कि जिला स्तर पर सभी महासचिव, मंत्री, विधायक इसका स्वरूप बनाएंगे और लोगों तक पहुंचने के लिए सभी की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार तो काम कर रही है बल्कि केंद्र से कोई सहायता नही मिल पा रही है। उन्होंने कहा कि जो लोग भूमिहीन है उनके लिए नया स्थान देंगे। सरकार हर संभव सहायता कर रही है और जो वादा लोगो से किया है उसे जरूर पूरा करेंगे जिसको लेकर जल्द ही कैबिनेट की बैठक होगी जिस दौरान इस विषय पर चर्चा की जाएगी।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने की असहाय और लाचार की मदद

सरकाघाट। क्षेत्र की वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की बैठक आज समिति के अध्यक्ष बिहारी लाल …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share