Breaking News

भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने की बात किसानों की समस्या का समाधान करने के दिए निर्देश

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा प्रदेश की भाजपा सरकार संवेदनहीन सरकार है। उसका आम वर्ग व किसानों के हितों से व समस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। किसानों के साथ भाजपा लगातार धोखा कर रही है। इस दौरान जब किसान बे मोसमी बरसात व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल के मुआवजे को लेकर परेशान हैं। वहीं भाजपा गिरदावरी ना कराकर किसानों को मायूस कर रही है।

 भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज झज्जर बेरी व बहादुरगढ़ की अनाज मंडियों में पहुंचे और वहां पर मंडी में आई फसलों का जायजा लिया और किसानों की समस्याओं को जाना है। भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि किसान पहले ही बे मोसमी बरसात व ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसल से आर्थिक नुकसान उठा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर भाजपा गिरदावरी नहीं करा रही है और कहीं करा भी रही है तो केवल किसानों को ₹15000 प्रति एकड़ का ही मुआवजा देने की बात कह रही है। जबकि कांग्रेस ने अपने सरकार के दौरान किसानों को गिरदावरी कराकर उनकी फसलों का उचित मुआवजा देने का काम किया था।

 हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार संवेदनहीन सरकार है उसका आम जनता व किसानों की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। इसलिए किसान अब भाजपा के प्रति अपना रोष व्यक्त कर रहा है। 

साथ ही उन्होंने कहा कि जो खिलाड़ी पहलवान आज धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। यह अपने आप में बहुत ही दुख का विषय है क्योंकि खिलाड़ी ना केवल अपने प्रदेश बल्कि पूरे देश का नाम विश्व भर में करता है लेकिन खिलाड़ियों के साथ इस तरह के उत्पीड़न की घटना होना अपने आप में बहुत ही शर्मनाक है इसलिए जो भी दोषी हो उसकी उचित जांच करके उस पर कार्यवाही की जानी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि किसानों के लिए जो सरकार ने क्षतिपूर्ति पोर्टल वह मेरा ब्योरा मेरी फसल बनाया है वह किसी काम का नहीं है क्योंकि अधिकांश समय तो होटल खुलते ही नहीं है इसलिए किसानों को वह आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। 

ReplyReply allForward

About ANV News

Check Also

आबकारी विभाग द्वारा तलाशी मुहिम के दौरान 17000 किलो लाहन, 320 लीटर नाजायज शराब बरामद

चंडीगढ़, 09 जूनः पंजाब के आबकारी विभाग की तरफ से पिछले दो दिनों के दौरान …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share