Thursday , April 25 2024
Breaking News

आजमगढ़ में मतदान दौरान बड़ा बवाल !

यूपी के आजमगढ़ जिले में सातवें चरण के मतदान के बीच भारी बवाल हो गया। सदर विधानसभा क्षेत्र के पल्हनी स्थित एक बूथ पर शाम सवा पांच बजे समाजवादी पार्टी और भाजपा समर्थकों के बीच विवाद हो गया।

कहासुनी के बीच दोनों ओर  ईंट- पत्थर चलना शुरू हो गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। पथराव में कई वाहनों के शीशे टूट गए।

मतदान के दौरान सुरक्षाकर्मियों नेसंभाला मोर्चा

सूचना के बाद भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच कर लाठियां भांजते हुए लोगों को खदेड़ा। आजमगढ़ जिले में सोमवार सुबह से छिटपुट घटनाओं के बीच मतदान शुरू हुआ जो शाम में अंतिम दौर में पहुंचते ही हंगामेदार हो गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार प्राथमिक विद्यालय पल्हनी बूथ पर पल्हनी गांव, बेलइसा व सर्फुद्दीनपुर क्षेत्र का पोलिंग बूथ बनाया गया था।


दिन भर यहां शांतिपूर्वक मतदान होता रहा। शाम में भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा यहां पहुंचे और कुछ देर तक बूथ पर बैठ गए।

इसी सूचना पर सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव पक्ष के कुछ लोग मौके पर पहुंच गए। भाजपा प्रत्याशी के बूथ पर बैठने को लेकर लोगों में कहासुनी होने लगी।

इस बीच एक पक्ष ने पथराव कर दिया। जिससे दूसरे पक्ष के लोगों के वाहन के शीशे टूट गए। इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी पथराव शुरू कर दिया।

कहासुनी व ईंट-पथराव के बीच बात बढ़ती गई। घंटे भर मौके पर अफरातफरी की स्थिति रही। घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।

आनन-फानन भारी संख्या में पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने जिसे मौके पर पाया उसे लाठियां भांजते हुए खदेड़ना शुरू कर दिया। घंटों मौके पर हंगामे की स्थिति रही। एसपी अनुराग आर्य स्वयं मौके पर पहुंचे और मोर्चा संभाला। 

About admin

Check Also

धर्मपुर के मनुधार में बस दुर्घटनाग्रस्त, पेड़ के पीछे रुकी

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर वाया मनुधार कमलाह ब्रैहल रूट पर जा रही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *