मिशन 2024 तयारी में जुटी भाजपा अपने संगठन को ऊपर से लेकर नीचे तक दुरुस्त करने जुटी हुई है जिसके तहत विधानसभा क्षेत्र डेराबस्सी के भाजपा इंचार्ज व राज्य सचिव संजीव खन्ना लगातार ततपर हैं और हर रोज उनके नेतृत्व में सैकडों युवा अन्य राजनीतिक दलों का त्याग भाजपा का दामन थाम रहें हैं। सोमवार को देर शाम डेराबस्सी शहर में आयोजित एक प्रभावी कार्यक्रम के दौरान लगभग 5 दर्जन युवाओं ने संजीव खन्ना के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए। इस मौके श्री खन्ना ने सामिल हुए सभी युवाओं का स्वागत करते हुए उन्हें विश्वास दिलाया कि वह हर समय उनके लिए काम के लिए तत्पर रहेंगे और सभी का पार्टी में उचित सम्मान दिया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ भाजपा पंजाब ओबीसी मोर्चा के सचिव रविंदर वैष्णव, पंजाब भाजपा ओबीसी मोर्चा से मोना सैनी, डेराबस्सी युवा मोर्चा जिला प्रधान हर्ष सरवार, मंडल डेरा बस्सी शहरी के प्रधान अमन राणा, मंडल देहाती के प्रधान सुखदेव राणा, युवा मोर्चा प्रभारी सूर्यांश वैष्णव, युवा मोर्चा प्रधान श्रीअनंत वर्मा एवं देहाती के प्रधान नवनीत शर्मा, मंडल महासचिव सुमित शर्मा आगम, उपाध्यक्ष अमित गौतम, देहाती ऐसी मोर्चा के प्रधान राधेश्याम, ओबीसी मोर्चा के प्रधान सहित बारिश क्या पदाधिकारियों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
