Breaking News

दुष्यंत गौतम द्वारा प्रदेश प्रभारी के रूप में कार्यकर्ताओं को दिए मार्गदर्शन का भाजपा द्वारा किया गया आभार व्यक्त

(चंडीगढ़ )- भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व में चंडीगढ़ तथा
पंजाब के प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम को चंडीगढ़ भाजपा द्वारा विधिवत विदाई
दी गई तथा कार्यकर्ताओं व पार्टी को दिए गए मार्गदर्शन के लिए उनका आभार
व्यक्त किया करने हेतु आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष
अरुण सूद की अध्यक्षता में आयोजित हुए इस कार्यक्रम में प्रदेश संगठन
महामंत्री मन्थरी श्रीनिवासुलू,  प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी,
चंद्रशेखर व एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के संयोजक शक्ति प्रकाश
देशवाली सहित सभी प्रदेश पदाधिकारी,  पार्षद, जिला मोर्चा अध्यक्ष
महामंत्री, मंडल अध्यक्ष व बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस
अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने चंडीगढ़ के सभी कार्यकर्ताओं की तरफ
से राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम का स्वागत किया तथा उनके प्रभारी
रहते उनका जो मार्गदर्शन मिला उसी के चलते चंडीगढ़ में भाजपा ने तरक़्क़ी
की है व अनेक पदों पर जीत हसिल की है। संगठनात्मक रूप से पार्टी को
मजबूती मिली है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनका मार्गदर्शन आगे भी मिलता
रहेगा।

इस अवसर पर दुष्यंत गौतम ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए कहा कि
चंडीगढ़ के कार्यकर्ताओं से बहुत प्यार मिला है तथा सभी पार्टी के
समर्पित कार्यकर्ता है उन्होंने प्रधानमंत्री के मन की बात और एक भारत
श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के बारे में चर्चा की। उन्होंने बताया कि भारत के
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरे विश्व में पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो
पिछले 100 महीनों से लगातार गैर राजनीतिक विषयों पर आम जनता से सीधे
संवाद करते हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से ज्यादा से ज्यादा लोगों
को जोड़ना चाहिए,  हर बूथ स्तर पर कार्यक्रम हो यह सुनिश्चित किया जाए।
इसी प्रकार एक भारत श्रेष्ठ भारत कार्यक्रम के बारे में बातचीत करते हुए
उन्होंने कहा कि हमारा भारत देश  विविधता में एकता का प्रतीक है जहां
अनेक भाषाओं संस्कृतियों का समावेश है । पूरे भारत में एक दूसरे क्षेत्र
की संस्कृति व कला की जानकारी हो इसी को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम
किया जाता है।

उन्होंने निर्देश दिए कि यह कार्यक्रम हर महीने मनाया जाना
चाहिए और हर प्रदेश के कार्यक्रमों तथा  संस्कृतियो के  कार्यक्रम का
आयोजन किया जाना चाहिए । उन्होंने भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं भाजपा के
प्रेरणा स्रोत पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि समर्पण दिवस पर
उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।इस अवसर पर आईटी सेल के दीपक मल्होत्रा ने मन की बात पर बनाई गई एक
वीडियो क्लिप दिखाई तथा उसके बारे में बताया।अंत मे  प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।

About vira

Check Also

2 दिन से भारी बारिश के कारण गेहूं की फसल का हुआ नुकसान

बीते तीनों दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश से किसानों की गेहूं की …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share