Breaking News

भाजपा सरकार ने प्रदेश का बेड़ा गर्क किया : अश्विनी दुल्हेडा

भाजपा सरकार ने हरियाणा का बेड़ा गर्क कर के रख दिया है। बेरोजगारी के मामले में प्रदेश लगातार चौथे साल नंबर वन बना हुआ है। रोजाना भ्रष्टाचार के मामले सुनने को मिलते हैं। अपराध के मामलों में भी हरियाणा पहले नंबर पर है। ये बात मंगलवार को आम आदमी पार्टी के मध्य जोन के संयोजक अश्वनी दुल्हेडा ने कही। वे प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि बेरोजगारी के मामले में प्रदेश नंबर वन बना हुआ है। सीएमएआई के आंकड़ों के अनुसार हरियाणा देश में बेरोजगारी में नंबर वन है। इसके साथ है बढ़ते भ्रष्टाचार और बढ़ते अपराध ने प्रदेश का बेड़ा गर्क कर दिया है।

प्रदेश सरकार पहले तो फैसले लेती है, और फिर उन्हीं फैसलों को वापस लेने का काम कर रही है। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 5 लाख से भी ज्यादा पद रिक्त हैं। अभी हाल ही में प्रदेश सरकार ने दूसरे राज्यों से सेवानिवृत्त शिक्षकों की भर्ती का आदेश दिया, पूरे प्रदेश में विरोध के चलते आनन- फानन में वह फैसला वापस लेना पड़ा। इससे सिद्ध होता है कि बीजेपी सरकार अब तक की सबसे निकम्मी सरकार है।

वहीं उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार धर्म की आड़ में लोगों को बांटने का काम कर रही है। कानून व्यवस्था का प्रदेश में जनाजा निकला पड़ा है। रोजाना लूट और डकैती की घटनाओं ने लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल कर दिया है। अश्वनी दूल्हेडा ने कहा कि प्रदेश में आने वाला समय आम आदमी पार्टी का है। आम आदमी पार्टी को लोगों का भरपूर जनसमर्थन मिल रहा है। निकाय चुनाव में भी पार्टी ने दूसरे नंबर पर वोट शेयर हासिल किया। 2024 में प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र नांगल, हरीश कुमार और पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About khalid

Check Also

पूर्व केंद्रीय जल-शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री

पूर्व केंद्रीय जल-शक्ति व सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री वर्तमान सांसद रतनलाल कटारिया ने माननीय मुख्यमंत्री …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share