कैथल, 26 जून
कर्नाटक चुनाव की जीत पश्चात कैथल में हुआ कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का सिलसिला शुरू। भाजपा पार्टी को कैथल में तब बहुत बड़ा झटका लगा जब भाजपा से कैथल नगर परिषद चुनाव में वार्ड 21 से पार्षद प्रत्याशी रहे मॉडल टाऊन निवासी, आढ़ती व समाजसेवी दीप चन्द गर्ग, प्रवीण गर्ग, सत्यनारायण सिसला, केवल मित्तल, निखिल मित्तल,रजत गोयल, साहिल मित्तल, बिट्टू(लेबर प्रधान), सुल्तान बाल्मीकि ने कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सुरजेवाला के नेतृत्व में कांग्रेस का दामन थामा।
दीप चन्द गर्ग व साथियों ने गतदिवस मॉडल टाउन स्थित सतगुरु पार्क में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला का अभिनंदन समारोह आयोजित किया। हजारों की संख्या में लोगों के हुजूम ने साबित कर दिया कि प्रदेश व कैथल में कांग्रेस की लहर दौड़ पड़ी है।

मुख्यातिथि रणदीप सुरजेवाला ने भाजपा जजपा सरकार को लुटेरों की सरकार करार देते हुए कहा कि एक दूसरे को जमुना और हरियाणा से बाहर करने वाले आज एक दूसरे की गोदी में बैठकर सत्ता की मलाई चख रहे हैं। आज देश व प्रदेश का किसान,व्यापारी, नौजवान,मजदूर, गरीब, कर्मचारी व छोटा दुकानदार अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहा है। भाजपा जजपा सरकार ने हरियाणा की जनता की उम्मीदों को रौंद डाला है। हरियाणा की सत्ता पर काबिज भाजपा व जजपा पार्टी ने हरियाणा की जनता के साथ विश्वासघात किया है। आज प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। बेरोजगारी चरम सीमा पर है। महगांई अपार है। 9 सालों में हरियाणा व कैथल 50 साल पीछे चला गया है।
सुरजेवाला ने भाजपा जजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री खट्टर व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने व्यापक भ्रष्टाचार करके प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। शराब घोटाला, रजिस्ट्री घोटाला, धान घोटाला, पेपर लीक, माइनिंग घोटाला, HSSC घोटाला इत्यादि ने हरियाणा के लोगों व युवाओं के भविष्य को अंधकारमय बना दिया है। उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार कैथल व हरियाणा में बताएं कि उन्होंने 1 भी नया काम या आयाम स्थापित किया हो। जितना हम छोड़कर गए आजतक ज्यों का त्यों पड़ा हुआ है।
सुरजेवाला ने कहा कि हम सत्ता परिवर्तन की नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई लड़ रहे हैं। भाजपा जजपा सरकार के अत्याचारों और घोटालों को खत्म करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। कर्नाटक की तर्ज पर हरियाणा में भी 5 गारंटी योजना लागू करने की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की 90 विधानसभा में कांग्रेस पार्टी का अलख जगाया जाएगा। जन जन तक पहुंचकर भाजपा जजपा के कुशासन से जनता को अवगत करवाया जाएगा।
इस अवसर पर सुदीप सुरजेवाला, पूर्व विधायक बूटा सिंह, सतबीर भाणा, बृजेन्द्र सुरजेवाला, दीपचन्द गर्ग, प्रवीण गर्ग, रामनिवास मित्तल, अश्विनी शोरेवाला, नई अनाज मंडी प्रधान रामकुमार गर्ग, अनूप बंसल, संजय मित्तल, राजीव लाक्खा चेयरमैन नई अनाज मंडी, राजीव गुप्ता, धनीराम वर्मा, सोहन मित्तल, सतपाल लदानिया, नाथीराम डैचर वाले, सचिन बंसल, सुरेश करोड़ा, तरसेम गोयल, सुरेश चौधरी, दुर्गेश गर्ग, हैप्पी बंसल, चांदीराम वर्मा, जितेंद्र कादियान, सतीश चहल दिल्लोंवाली, प्रवीण नैन व जिला मीडिया प्रभारी राजेन्द्र शर्मा बलवंती सहित अन्य साथी मौजूद रहे।