Breaking News

भाजपा किसान मोर्चा ने  प्रदेश कार्यकारिणी बैठक आयोजित

 चंडीगढ़ 2 मार्च 2023
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आज
स्थानीय सेक्टर 33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में किसान मोर्चा अध्यक्ष
दीदार सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिसमें संगठनात्मक, राजनैतिक व
विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई तथा पार्टी की कार्यप्रणाली के लिए आगामी
रोडमैप तैयार किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि दीप
प्रज्वलन से आरंभ हुई प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में राष्ट्रीय
महामंत्री किसान मोर्चा बाबूभाई जबालिया  विशेष रूप से हिस्सा लिया व
कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार
ने पिछले 9 वर्षों में किसान वर्ग का ख्याल रखा है तथा देश में अभूतपूर्व
विकास हुआ है। किसान  हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है , दुनिया के नक्शे
पर भारत के किसान अव्वल देशों की श्रेणी में खड़े हो गया है ।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के लिए नई नई स्कीमें ले कर आये है
और उन्होंने भारत के किसानों का भविष्य उज्जवल किया है।
आज की बैठक में प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, किसान मोर्चा प्रभारी
रमेश निक्कू अलावा किसान मोर्चा महामंत्री अवतार सिंह,  पूर्व किसान
मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर सिंह, किसान मोर्चा सभी पदाधिकारी सदस्य,  जिला
अध्यक्ष-महामंत्री,सोशल मीडिया संयोजक मोहिंदर निराला उपस्थित रहे ।

About sash

Check Also

आम आदमी के नेता ने चंडीगढ़ की सांसद श्रीमती किरण खेर की अभद्र भाषा की निंदा की

आम आदमी के नेता प्रेम गर्ग ने चंडीगढ़ की सांसद श्रीमती किरण खेर की अभद्र …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share