Breaking News

भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह का चंडीगढ़ में दो दिवसीय प्रवास अलग-अलग स्तर पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ करेंगे बैठक

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवास कार्यक्रम के अंतर्गत भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह 2 दिन 26 व 27 जून के प्रवास पर चंडीगढ़ पहुंच रहे है।

उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चन्द जैन ने बताया कि राष्ट्रीय महामंत्री इस दौरान प्रदेश पदाधिकारियों, जिला , मोर्चा, प्रकोष्ठ, मंडल व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं तथा पार्षद दल के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे तथा उन्हें संगठन की कार्यशैली की जानकारी देंगे व पार्टी के प्रति कर्तव्य निष्ठा से काम करने को प्रेरित करेंगे।

रविवार दोपहर 1:00 बजे भाजपा कार्यलय में प्रेस वार्ता को भी संबोधित करेंगे। इनके अलावा कोर कमेटी की बैठक लेंगे तथा संघ के अधिकारियों से भी मिलेंगे। भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री प्रवास कार्यक्रम को भाजपा द्वारा 2024 के लोकसभा चुनावो की तैयारियों की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है । 2024 में होने वाले आगामी लोकसभा चुनावो के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। कार्यकर्ता भी अपने मन की बात उनके सम्मुख रख सकेगे।

About khalid

Check Also

पीजीआईएमईआर, चंडीगढ़ का 20वां स्थापना दिवस समारोह

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एजुकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़ का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share