Breaking News
BJP Protest Shimla

BJP Protest Shimla: भाजपा ने शिमला के चौड़ा मैदान में किया उग्र प्रदर्शन

देवभूमि हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में भाजपा द्वारा उग्र प्रदर्शन। शिमला के चौड़ा मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा सोमवार सुबह उग्र प्रदर्शन किया गया। उग्र प्रदर्शन के दौरान कई भाजपा कार्यकर्ताओ ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स के पास पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। विधानसभा घेराव के लिए पुलिस से संघर्ष भी हुआ। हालांकि, भाजपा कार्यकर्ता बैरिकेड्स से आगे नहीं जा पाए। वहीं, उग्र प्रदर्शन के दौरान पुलिसकर्मियों पर खाली बोतलें फेंकी गईं।

इससे कुछ देर के लिए हालात सामान्य हो गए थे। हालांकि दोपहर 2:00 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले स्थिति सामान्य हो गई थी। धरना-प्रदर्शन के लिए भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सोमवार सुबह 11 बजे ही चौड़ा मैदान में जुटना शुरू हो गए थे। भाजपा ने आपदा राहत का ठीक से आवंटन नहीं कर पाने, जनता को दी गारंटियों को लागू नहीं करने, महंगाई जैसे विभिन्न मुद्दों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोला। प्रदर्शन को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी को चौड़ा मैदान में तैनात किया गया था। प्रदर्शन में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना समेत भाजपा के विधायक व अन्य नेता मौजूद हैं। इस उग्र प्रदर्शन के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओ द्वारा प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

About ANV News

Check Also

Himachal News

Himachal: संधोल में 14 वें दिन भी जारी रही महिलाओं की हड़ताल

सरकाघाट। पिछले 14 दिन से स्वास्थ्य सेवाओं व रुके पड़े विकास कार्यों को लेकर धरना …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share