पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व अंबाला लोकसभा सांसद रतनलाल कटारिया ने अपनी लोकसभा
में विभिन्न स्थानों पर नामांकन के दौरान बताया कि पंचायती चुनाव व आदमपुर विधानसभा
के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता पूरे उत्साह व उमंग के साथ मैदान में डटे हुए हैं
। भाजपा के कार्यकर्ता चुनाव को एक पर्व के रूप में मनाते हैं और आदरणीय मुख्यमंत्री
मनोहर लाल जी के नेतृत्व में हम पंचायती चुनाव और आदमपुर विधानसभा के चुनाव में
पार्टी की विजय सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की सुशासन, पारदर्शी नीतियों
और जन कल्याणकारी नीतियों ने सरकार को गरीब के घर तक पहुंच दिया है और प्रदेश की
जनता भी भारतीय जनता पार्टी के साथ पूर्ण विश्वास के साथ खड़ी है और इस डबल इंजन की
सरकार के साथ तीसरा पहिया जोड़कर इसे ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेगी।
कटारिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात विधानसभा के चुनाव में भी आदरणीय
प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार को दोहराने वाली हैं। उन्होंने कहा कि
आज माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश चारो दिशा में उन्नति कर रहा है। चाहे वह देश
में इंफ्रास्ट्रक्चर खड़ा करने की बात है, इज ऑफ डूइंग बिजनेस, हाई स्पीड यातायात, उन्नत
किस्म की सड़कें, हाई स्पीड इंटरनेट, कृषि उत्पादों का निर्यात, सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा
देना, पर्यटन को विकसित करना, आर्थिक रुप से सुदृढ़ होना, रक्षा क्षेत्र में उन्नति प्राप्त करना,
विदेश नीति से विश्व पटल पर भारत की पकड़ बनाना इत्यादि ऐसे अनेकों काम है जिनके
माध्यम से देश उन्नति की ओर अग्रसर हो रहा है। आज जितने विकास कार्य पिछले 8 वर्षों में
हुए हैं इतने विकास कार्य पिछले 70 वर्षों में भी नहीं हुए थे। जिससे जनता का विश्वास
भारतीय जनता पार्टी में बढा है, यही कारण है कि आज देश भर से जन समर्थन भारतीय
जनता पार्टी की तरफ दिखाई दे रहा है। किसी भी राज्य के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी
बढ़त हासिल कर रही है जो भारतीय जनता पार्टी की कल्याणकारी नीतियों पर मोहर लगाता
है।
