Breaking News

बीजेपी का महिला विरोधी चरित्र एक बार फिर हुआ उजागर

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा शुक्रवार को जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने जंतर मंतर पर कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धरने पर बैठे कुश्ती खिलाड़ियों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जो हौंसला पहलवानों ने दिखाया है, वो काबिलेतारीफ है।

आप के वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने देश और प्रदेश के कुश्ती खिलाड़ियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि इन पहलवानों ने मेडल जीते तो देश के हर नागरिक को गर्व महसूस हुआ। आज जब देश के इन बेटे बेटियों पर अत्याचार हो रहा है तो देश का हर नागरिक इनके साथ खड़ा है, ये विश्वास दिलाने आज जंतर-मंतर पर पहलवान साथियों के धरने में शामिल हुआ।

उन्होंने कहा कि बहन बेटियों के आसुओं को बर्दाश्त करने की ताकत हमारे खून में ही नहीं है। हम आखिरी दम तक अन्याय और अत्याचारियों के खिलाफ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि ब्रजभूषण शरण सिंह जैसे व्यक्ति को अभी तक सलाखों के पीछे होना चाहिए था। पूरी ताकत के साथ इस लड़ाई में पहलवानों के साथ खड़े हैं।

उन्होंने पहलवानों को धरना स्थल से खदेड़ने के लिए पुलिस द्वारा की गई मारपीट और बदसलूकी की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की मंशा साफ नजर आ रही है कि जो भी अपने हक की आवाज उठाए उनको बल का प्रयोग करके कुचल दो। आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ हो रही ज्यादती को कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस को तुरंत प्रभाव से कुश्ती फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह को गिरफ्तार करना चाहिए। फेडरेशन अध्यक्ष ब्रजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी होने तक आम आदमी पार्टी खिलाड़ियों के साथ है। उन्हें किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं होने दी जाएगी। देश और प्रदेश के हर घर में खिलाड़ियों के प्रति सहानुभूति और समर्थन है। देश में जगह जगह प्रदर्शन हो रहे हैं।

वरिष्ठ नेता अनुराग ढांडा ने कहा कि महिला खिलाडियों के खिलाफ शोषण के आरोपी बीजेपी नेता ही क्यों होते हैं, इससे बीजेपी का महिला विरोधी चरित्र सामने आया है। बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी के बाद ही खिलाड़ियों को न्याय मिल पाएगा। खिलाड़ियों को न्याय मिलने तक आम आदमी पार्टी एक एक कार्यकर्ता साथ है।

वहीं उन्होंने मंत्री संदीप सिंह के ब्रेन मैपिंग से मना करने पर बोलते हुए कहा कि इससे स्पष्ट हो गया है कि मंत्री संदीप सिंह दोषी हैं। सीएम खट्टर को चाहिए कि यौन शोषण के आरोपी मंत्री संदीप सिंह को तुरंत प्रभाव से मंत्री पद से बर्खास्त करें। मंत्री संदीप सिंह का इस प्रकार से जांच से दूर भागना दिखाता है कि वे दोषी हैं।

इस मौके पर प्रवीण प्रभाकर गौड़, जगवीर हुड्डा, दलबीर किरमारा, विकास नेहरा, रोहताश फोगाट, प्रियदर्शिनी सिंह, पर्वतारोही रोहताश खिलेरी, रामनाथ धौरिया और रेणु चहल मौजूद रहीं।

About ANV News

Check Also

मानवता की मिसाल: तीन बच्चों की गुमशुदा “गर्भवती” मां को परिवार से मिलवाया

प्रदेश के सभी जिलों में स्थापित एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट्स बिछड़े लोगों को मिलाने का …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share