महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में इन दिनों नेताओं के दौर तेज हो गए हैं। भाजपा के केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री आरती राव ने भी आज महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित किया और लोगों से वार्तालाप की। केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की पुत्री व भाजपा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आरती राव ने आज महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अनेक स्थानों पर जनसभाओं को संबोधित कर लोगों से मुलाकात की। (Haryana News)
आरती राव ने लोगों को कहा कि आज उनका मन हुआ कि महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोगों से मुलाकात की जाए साथ ही उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि ये क्षेत्र उनके दादा और पिताजी की कर्मभूमि है। यहां के लोगों से मेरे दादा जी का बड़ा लगाव था और मेरे पिताजी ने भी इस क्षेत्र के लोगों से बड़ा लगाव रखा है और आज भी है। इसी कड़ी में अब मैं यहां के लोगों से मुलाकात कर रही हूं। उनकी जन समस्याएं जान रही हूं। अब तक मैं एक समाज सेविका के रूप में कार्य कर रही हूं। उन्होंने कहा कि लोगों से हमें बहुत ही प्यार और इज्जत मिल रही है उसी को समेटने के लिए मैं दक्षिणी हरियाणा का दौरा कर रही हूं। उन्होंने कहा कि बावल और पटौदी को छोड़कर मैं कहीं से भी चुनाव लड़ सकती हूं। (Haryana News)