संगड़ाह भाजपा युवा मोर्चा मंडल इकाई द्वारा शुक्रवार को उपमंडल मुख्यालय संगड़ाह तथा आस-पास के गांव में दीवार लेखन अभियान चलाया गया। इस दौरान युवा मोर्चा रेणुकाजी मंडल अध्यक्ष मनोज ठाकुर व विजेंद्र शर्मा, अनिल, दुर्गादत्त तथा विनोद आदि BJYM कार्यकर्ताओं द्वारा मंडोली व बोरली गांव के अलावा डिग्री कॉलेज व रेस्ट हाउस के आसपास BJP व मोर्चा के समर्थन में नारे लिखे गए। मोर्चा ब्लॉक प्रेजिडेंट ने बताया कि, मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर के निर्देशानुसार प्रदेश के सभी मंडलों मे दीवार लेखन कार्य चल रहा है।
