संगरूर लोकसभा उपचुनाव के नतीजों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इन रुझानों में भाजपा चौथे नंबर पर है इस पर भाजपा के उम्मीदवार केवल सिंह ढिल्लों ने कहा कि वह लोगों के फैसले को स्वीकार करते हैं। उन्होंने कहा कि रुझानों से यह भी साफ हो गया है कि 3 महीने पहले चुनी गई मौजूदा आम आदमी पार्टी की सरकार से लोग खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि 9 एम.एल.ए., 3 मंत्री और मुख्यमंत्री भी इसी इलाके से संबंध रखते हैं पर फिर भी आम आदमी पार्टी पीछे चल रही है। इससे यह साफ हो जाता है कि आम आदमी पार्टी अपने वायदों पर खरी नहीं उतरी और पंजाब के लोगों ने उन्हें नकार दिया है।
केवल ढिल्लों ने कहा कि भाजपा ने पहली बार अपने चुनावी चिन्ह पर वोट लड़ी है और पंजाब में अब कमल का फूल खिल चुका है। इसके साथ उन्होंने दावा करते हुए कहा कि भाजपा ने पंजाब में बहुत मजबूत नीव पत्थर रखा है और आने वाले 2024 और 2027 के चुनावों में भाजपा ही जीतेगी।