आज जिला मार्केट कमेटी के चेयरमैन और पूर्व में रहे भाजपा जिला अध्यक्ष श्री डी एस ठाकुर जी ने प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जयराम ठाकुर जी एवं माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री सुरेश कश्यप जी का डल्हौजी आगमन पर स्वागत किया। प्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जयराम ठाकुर जी आज भाजपा मंडल डल्हौजी द्वारा बनीखेत में आयोजित मंडल मिलन कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित रहे ।जिसमें उन्होंने भाजपा मंडल डल्हौजी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर आगामी विधानसभा चुनाव हेतु अपना मार्गदर्शन प्रदान किया। और साथ में माननीय प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदरणीय श्री सुरेश कश्यप जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। आज मुख्यमंत्री आदरणीय श्री जयराम ठाकुर जी के मार्गदर्शन से डल्हौजी भाजपा के कार्यकर्ताओं में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है। कार्यक्रम में चम्बा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के सह प्रभारी व कांगड़ा कोऑपरेटिव बैंक के अध्यक्ष आदरणीय डॉ. राजीव भारद्वाज जी, संसदीय क्षेत्र के माननीय विस्तारक श्री राजपाल सिंह जी, भटियात विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री बिक्रम जरियाल जी, भरमौर विधानसभा क्षेत्र के माननीय विधायक श्री जियालाल कपूर जी, जिला विस्तारक श्री विवेक भारद्वाज जी, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री जसवीर नागपाल जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
