पिछले कल एक दिवसीय हिमाचल प्रदेश युवा कांग्रेस की बैठक शिमला में सम्पन हुई,बैठक में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास मुख्य रूप से उपस्थित रहे,बैठक में युवाओं को दिशा निर्देश जारी करने और युवाओ की आगामी विधानसभा चुनावों में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा एवं सांसद मंडी लोकसभा प्रतिभा सिंह मौजूद रहे|
उनके साथ शिमला ग्रामीण विधायक विक्रमादित्य सिंह ने भी युवाओ का मार्गदर्शन किया,इस मौके पर बिलासपुर जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष ठाकुर ने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की ओर उन्हें अपने पिछले 12 वर्षों के संगठन में किये गए कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उनके द्वारा किये गए कार्यों को सराहा ओर उन्होंने आशीष ठाकुर को निर्देश जारी किए की यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम को ओर मजबूती से चलाए ओर ज्यादा से ज्यादा युवाओं को संगठन के साथ जोड़ें।
इस मौके पर आशीष ठाकुर व बिलासपुर के अन्य युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के समक्ष यूथ कोटे में सदर हल्के से टिकट की पैरवी करने की मांग रखी है ओर साथ मे राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिलासपुर आगमन का निमंत्रण भी दिया।इस मौके पर प्रदेश युंका प्रभारी,अमरप्रीत लाली,प्रदेश युंका सहप्रभारी विनीत कम्बोज,प्रदेश युंका अध्यक्ष निगम भंडारी,प्रदेश युंका कार्यकारी अध्यक्ष यदोपति ठाकुर,प्रदेश युंका महासचिव अंकुश ठाकुर,जिला बिलासपुर युंका महासचिव नरेश कुमार,झंडूता युंका अध्यक्ष कपिल गौतम व अन्य युंका पदाधिकारी मौजूद रहे।