Breaking News
Aamir Khan

Himachal: बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल आपदा राहत कोष में दिए 25 लाख रूपये

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान ने हिमाचल प्रदेश में आई भयावक आपदा के लिए आपदा राहत कोष में आपदा राशी दी है। अभिनेता ने करुणा का परिचय देते हुए आपदा राहत कोष 2023 के लिए 25 लाख रुपये की राशि का योगदान दिया है। इसके लिए हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अभिनेता आमिर खान द्वारा आपदा ग्रस्त प्रदेश की मदद करने के लिए उनका तेह दिल से शुक्रियादा किया है। जिसके बाद मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि यह सहायता राशी की निःस्संदेह राहत व पुनर्वास कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और इनका उद्देश्य आपदा ग्रस्त परिवारों को आपदा से उबरने में सहायता प्रदान करना चाहते हैं।

मुख्यमंत्री सुक्खू ने आगे कहा कि इस राशि का उपयोग जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि आमिर खान के इस पुनीत कार्य से आपदा ग्रस्त लोगों की मदद की जाएगी। इससे पहले भारत तिब्बत मैत्री संघ द्वारा भी हिमाचल में आई तभयावक आपदा के लिए आपदा राहत कोष को 9 लाख रुपये दिए गए थे।

भारत तिब्बत मैत्री संघ धर्मशाला ने आपदा राहत कोष के लिए हिमाचल के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को 9 लाख रुपए का चेक सौंपा था। आपको बता दें कि प्रदेश में हाल ही में भारी बारिश प्रदेश का हाल बेहाल हैं और इस कारण जनजीवन काफी बुरी तरह से प्रभावित हुआ था और कई लोगों ने तो अपनी जान भी गवा दी। इसी को लेकर भारत तिब्बत मैत्री संघ द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में यह धनराशि भेंट की गई है। इसी के साथ देश के अन्य राज्यों ने भी हिमाचल में आई आपदा को लेकर आपदा ग्रस्त लोगों के लिए आपदा राहत कोष में अपना योगदान दिया हैं।

About ANV News

Check Also

Himachal News

सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक का आयोजन पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस सुन्नी में किया गया

आज दिनांक 9 दिसंबर 2023 को सुन्नी एडवेंचर एंड वॉटर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की बैठक आयोजन …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share