Breaking News
Shimla News

Shimla: बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार पर लगाया आरोप, कहा……

हिमाचल प्रदेश में बीते दिनों आपदा के कारण तबाही मची हुई थी। जिस कारण प्रदेश के कई लोगों की जान भी चली गई थी और साथ ही इस आपदा के कारण प्रदेश को भी भारी नुकसान हुआ था। हिमाचल प्रदेश में आई भयावक आपदा को देख कई लोगों ने आपदा राहत कोष में दान किया और कई अभी भी कर रहे हैं। वही, हिमाचल से होने के बावजूद कंगना की ओर से आर्थिक मदद न करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर कंगना को काफी ट्रोल किया जा रहा था। इसी क्रम में अब कंगना ने सोशल मीडिया पर हिमाचल सरकार पर आरोप लगाए हैं जिसमे उन्होंने लिखा हैं कि आपदा कोष संचालित नहीं हो रहा है। 50-60 बार पैसा देने का प्रयास किया लेकिन रुपये ट्रांसफर नहीं हो रहे हैं।

https://x.com/KanganaTeam/status/1709945758722785767?s=20

वही, कंगना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपनी वित्त टीम की बातचीत से जुड़े स्क्रीनशॉट भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘एक्स’ पर साझा किए हैं और साथ ही उसमे लिखा है कि मैं और मेरी वित्त टीम हिमाचल में आई आपदा के लिए आपदा राहत कोष में दान करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सरकार से आपदा कोष ऑपरेट नहीं हो रहा है। पूरे दिन 50-60 बार प्रयास करने के बाद भी मेरी टीम केवल कुछ राशि ही दान कर पाई और इससे अधिक दान नहीं हो पा रहा है, ‘बहुत शर्म की बात है’।

आपको बता दें कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के बाद राहत कार्यों के लिए देश-विदेश से हिमाचल सरकार को पैसा प्राप्त हो रहा है। यही नहीं अभिनेत्री कंगना रनौत से पहले भी कई बॉलीवुड कलाकार हिमाचल राहत कोष में पैसा दे चुके हैं। हिमाचल की होने के बावजूद कंगना की ओर से हिमाचल की आर्थिक मदद नहीं करने को लेकर बीते दिनों सोशल मीडिया पर उनके नाम को लेकर खूब हल्ला मचा था। लेकिन वही अब कंगना रनौत द्वारा हिमाचल सरकार पर आरोप लगाया गया हैं।

About ANV News

Check Also

Manali News

संजीव ठाकुर सर्वसम्मति से चुने व्यापार मण्डल मनाली के अध्यक्ष……

मनाली। संजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से व्यापार मण्डल मनाली का प्रधान चुना गया है। बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share