Breaking News
Punjab News

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आवास के करीब मिला बम

चंडीगढ़ में पंजाब के सीएम भगवंत मान के आवास के पास बम मिलने की खबर सामने आई हैं। इस जिंदा बम को डिफ्यूज करने के लिए बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गई है। दरअसल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की चंडीगढ़ स्थित कोठी से तकरीबन 1 किलोमीटर की दूरी पर कांसल-नयागांव टी-पॉइंट के पास बम मिलने की जानकारी मिली हैं, जिसके बाद मबम की जांच के लिए चंडीमंदिर से आर्मी की बम स्क्वायड टीम पहुंच गई है। इस दौरान बम डिस्पोजल टीम द्वारा बम को डिफ्यूज किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस ने सोमवार शाम को आर्मी को इसकी जानकारी दी थी।

इससे पहले सोमवार (25 सितंबर) को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के आधिकारिक आवास से 2 किलोमीटर की दूरी पर एक ‘जिंदा बम’ मिला था। पंजाब पुलिस के अतिरिक्त महानिदेशक एके पांडे, जो मुख्यमंत्री के सुरक्षा प्रमुख भी हैं, ने कहा कि उन्होंने बम बरामद होने के बारे में सेना को भी सूचित किया था और इसमें कोई जोखिम नहीं था। उन्होंने कहा कि राजिंदरा पार्क में झाडिय़ों में बम मिला है और यह जगह कबाड़ी की दुकानों के पास है। यह बम राजिंदरा पार्क के आगे आम के बाग में पड़ा मिला था। ट्यूबवेल ऑपरेटर ने देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी। जिसके बाद पुलिस द्वारा उस पूरे इलाके को सील करवा दिया गया था।

गौरतलब है कि बीते सप्ताह ही पंजाब में आतंकी हमले की संभावना को लेकर मिले खुफिया इनपुट के आधार पर पूरे प्रदेश में अलर्ट घोषित किया गया था। इसी बीच राजधानी चंडीगढ़ में मोर्टार बम मिलने के बाद पंजाब और चंडीगढ़ की पुलिस और सतर्क हो गई है। चंडीगढ़ पुलिस ने दावा किया है कि शहर की सुरक्षा-कड़ी कर दी गई है। बम यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे किसका हाथ है, वही, पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही और पता लगाया जा रहा हैं कि इन सबके पीछे आखिर किसका हाथ हैं और यह बम यहाँ तक पहुंच कैसे गया।

About ANV News

Check Also

Punjab News

पंजाब के राज्यपाल द्वारा लोगों को श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की बधाई

चंडीगढ़। पंजाब के राज्यपाल और प्रशासक, यूटी, चंडीगढ़, बनवारी लाल पुरोहित ने श्री गुरु नानक …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share