Breaking News
Haryana News

राजनीतिक हिस्सेदारी को लेकर ब्राह्मण खाप हरियाणा ने चंडीगढ़ में की प्रेसवार्ता।

चंडीगढ़, 19 नवंबर 2023 : ब्राह्मण खाप हरियाणा द्वारा राजनीति में अपनी हिस्सेदारी को लेकर चंडीगढ़ प्रैस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपना एजेंडा बताया। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ब्राह्मण खाप हरियाणा के प्रदेशध्यक्ष अशोक शर्मा ने स्पष्ट किया कि लोकसभा में जो भी राजनीतिक दल ब्राह्मण समाज को ज्यादा सीटों पर टिकट देगा, ब्राह्मण समाज द्वारा उसका खुला समर्थन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि 2019 के चुनाव की समीक्षा भी की जाएगी कि उस समय कांग्रेस, भाजपा, आईएनएलडी, जेजेपी और आम आदमी पार्टी समेत अन्य राजनीतिक दलों ने ब्राह्मण समाज को कितनी सीटों पर टिकट दी थी और किस राजनीतिक दल ने ब्राह्मण समाज से राज्यसभा के लिए कितने प्रत्याशी दिए। कुछ दिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा की ब्राह्मण समाज के समर्थन देने की की गई टिप्प्णी पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि जिन लोगों की उपस्थिति दिखाई गई है, उन्होंने समाज के नाते ज्वाइन नहीं किया, यह कुछ लोगों का निजी राजनीतिक फैसला था।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ब्राह्मण रेजिमेंट का गठन किया जाए और ईपीबीजी के तहत चयनित उम्मीदवारों को जल्द ज्वाइन कराया जाए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण सनातनी व देशभक्ति का अनुसरण करने वालों का साथ देगा। उन्होंने कहा कि ई डब्ल्यू एस का वर्गीकरण करके ग्रुप A व ग्रुप B बनाया जाए और ब्राह्मण समाज को ग्रुप A में रखा जाए। उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ब्रह्मण को उपमुख्यमंत्री बनाने की बात न कर यह एलान करें कि कांग्रेस ब्राह्मण को मुख्यमंत्री बनाएगी।

About ANV News

Check Also

Haryana News

शीतकालीन सत्र की तैयारियां पूरी- विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता

चंडीगढ़, 7 दिसंबर। हरियाणा विधानसभा के 15 दिसंबर से शुरू होने वाले शीतकालीन सत्र को …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share