(हरियाणा )- हरियाणा के रेवाड़ी में दुल्हन शादी के 4 दिन बाद ही गायब हो गई। पति उसे कॉलेज में पेपर दिलवाने के लिए खुद छोड़कर आया था, लेकिन उसके बाद वह वापस ही नहीं आई। शक होने पर घर की तलाशी ली तो हीरे का सैट और 17 तोला सोना भी गायब मिला। पति ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
दरअसल, रेवाड़ी शहर के शक्ति नगर निवासी अजय कुमार की शादी 4 दिन पहले 26 जनवरी को धारूहेड़ा की रामनगर कॉलोनी निवासी दिव्या नाम की एक लड़की के साथ हिंदू-रीति रिवाज के साथ हुई थी। बकायदा दुल्हन लेने अजय धारूहेड़ा में दिव्या के घर बारात लेकर भी गया था। तीन दिन दिव्या ससुराल में ही रही लेकिन चौथे दिन गायब हो गयी।