चंडीगढ़। चंडीगढ़ में ई वी पॉलिसी को लेकर मचे बवाल और पेट्रोल वाले टू व्हीलर्स की नई रजिस्ट्रेशन की कैंपिंग के चलते शहर वासी और ऑटो मोबाइल डीलर्स परेशान हैं। इसी समस्या के समाधान को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जतिंदर पाल मल्होत्रा,अन्य भाजपा नेता और चंडीगढ़ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन के सदस्य, मल्होत्रा की अगुवाई में एक प्रतिनिधि मंडल की शक्ल में कल गवर्नर पंजाब और प्रशासक चंडीगढ़ बनवारी लाल पुरोहित से मिलेंगे। मल्होत्रा ने बताया के हमारा शहर में ई वी को शुरू करने के लिए कोई विरोध नहीं है, ई वी भविष्य की टेक्नोलॉजी है और पर्यावरण की सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा विरोध सिर्फ इसको तत्काल प्रभाव और बिना किसी तैयारी से लागू करने से हैं। ई वी को शुरू करने से पहले इससे संबंधित सभी समसायों को समझना होगा और उन्हें समाधान निकालना होगा। चार्जिंग स्टेशन, कंपनियों से व्हीकलस का डिमांड के हिसाब से उत्पाद, लोगों को इस तकनीक के बारे में समझना इत्यादि भी महत्वपूर्ण हैं। मल्होत्रा ने शहर वासियों और व्यापारियों को इस समस्या के शीघ्र समाधान के लिए आश्वासन दिया और कहा भाजपा सदैव आम लोगों के साथ खड़े है।
