Breaking News
Deepa Dubey

इंजीनियर महिला अधिकारी के समर्थन में उतरी चंडीगढ़ महिला कांग्रेस अध्यक्ष दीपा दुबे

चंडीगढ़। चंडीगढ़ महिला कांग्रेस के अध्यक्ष दीपा दुबे को आज अखबार के माध्यम से पता चला कि चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के कार्यालय में इंजीनियरिंग विंग में एकमात्र इंजीनियर महिला अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार और उसको परेशान बड़े अधिकारी के इशारों पर जूनियर अधिकारियों से महिला अधिकारी को परेशान करवाया जा रहा है। जिससे तंग आकर उन्होंने वीएस रिटायरमेंट लेने का फैसला किया है।

दीपा दुबे ने प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित से अपील करते हुए कहा है कि प्रशासन महोदय यह महिला कोई आम नहीं चंडीगढ़ प्रशासन के कार्यालय में इंजीनियर विभाग में एकमात्र इंजीनियर महिला है। जिनको इंजीनियरिंग के उच्च अधिकारी की मिली भाग से जूनियर अधिकारी महिला अधिकारी को परेशान कर रहे हैं। एक तरफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सम्मान के लिए महिला आरक्षण बिल लेकर आए है और दूसरी तरफ चंडीगढ़ प्रशासन में एकमात्र महिला इंजीनियर को उच्च अधिकारी द्वारा बार-बार प्रताड़ित करना और अधिकारी द्वारा महिला अधिकारी का फोन ना उठाना और उनको परेशान करना यह कहां तक वाजिब है।

दुबे ने कहा कि महिला इंजीनियर अधिकारी चंडीगढ़ शहर सिटी ब्यूटीफुल स्मार्ट सिटी चंडीगढ़ में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही। दुबे ने कहा कि महिला अधिकारी गुजरात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ही शहर से है लेकिन सुनवाई करने वाला महिला की कोई नहीं है। दुबे ने कहा कि चंडीगढ़ महिला कांग्रेस महिला अधिकारी के साथ खड़ी है और चंडीगढ़ महिला कांग्रेस की अपील है कि जल्द से जल्द जिन अधिकारियों ने महिला इंजीनियर अधिकारी के साथ गलत व्यवहार या उनको परेशान करने के लिए कोई भी कदम उठाए हैं उनके खिलाफ प्रशासक बनवारी लाल पुरोहित जल्द से जल्द कार्रवाई करें ताकि उन अधिकारियों को भी समझ आ जाए की महिला का सम्मान आज के समय में पुरुष के बराबर है।

About ANV News

Check Also

Chandigarh News

चंडीगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा ई वी पॉलिसी के बारे में प्रशासक से मिलेंगे, राहत की पूरी उम्मीद

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में ई वी पॉलिसी को लेकर मचे बवाल और पेट्रोल वाले टू व्हीलर्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share