Breaking News
Chandigarh Youth Congress

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने रविवार को “Shakti Super She” का पोस्टर किया लॉन्च|

चंडीगढ़ यूथ कांग्रेस ने रविवार को प्रदेश अध्यक्ष मनोज लुबाना और प्रभारी सत्यवान गहलोत की मौजूदगी में “Shakti Super She” का पोस्टर लॉन्च किया। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ाना है। मनोज लुबाना ने कहा कि 15 अगस्त को महिलाएं राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगी जबकि चंडीगढ़ युवा कांग्रेस सूत्रधार होगी। यह पहली बार है कि भारत में महिलाओं को युवा कांग्रेस द्वारा यह अवसर दिया जा रहा है। इसका एकमात्र उद्देश्य विशेष रूप से राष्ट्रीय दिवसों पर महिलाओं की भागीदारी को ओर अधिक सक्रिय बनाना है। (Chandigarh Youth Congress)

चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष एचएस लक्की ने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस युवा कांग्रेस से युवा गतिशील नेतृत्व की तलाश कर रही है लेकिन इसे हासिल करने के लिए आप सभी को क्षेत्र में बहुत संघर्ष करना होगा। सत्यवान गहलोत ने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने जिलों और वार्डों में लोगों से जुड़ने और जमीनी स्तर पर जुड़ाव रखने की अपील की। राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा कि राहुल गांधी की के कुशल नेतृत्व में युवा कांग्रेस एकजुट होकर आगामी संसद चुनाव में काम करेगी। उन्होंने पूरी टीम को उनके समर्थन और उत्साह के लिए बधाई भी दी| (Chandigarh Youth Congress)

About ANV News

Check Also

Chandigarh News

हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का महाकुंभ सेक्टर 42-43 स्पोर्ट्स कंपलेक्स में किया उद्धघाटन

हिमाचल महासभा पंजीकृत चंडीगढ़ द्वारा बैडमिंटन टूर्नामेंट का महाकुंभ सेक्टर 42 और 43 स्पोर्ट्स कंपलेक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share