Breaking News
Chandigarh news

चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा|

हम पहली बार चांद पर पहुंच चुके हैं। चंद्रयान-3 का लैंडर सफलतापूर्वक चांद पर लैंड कर गया है। चंद्रयान-3 के चांद पर लैंड होते ही पूरी दुनिया में भारत की सफलता का शोर छा गया है। पूरी दुनिया फटी हुई आंखों से भारत के जज्बे को देख रही है। आपको बता दें कि, भारत अब चांद पर सॉफ्ट-लैंडिंग के मामले में अमेरिका, चीन और तत्कालीन सोवियत संघ के बाद चौथा देश और चंद्रमा के दक्षिण में सॉफ्ट-लैंडिंग वाला पहला देश बन गया है। (Chandrayaan 3)

अरुण सूद ने कहा कि हमारे वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम व प्रयास ही हैं जो भारत को विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है। सूद ने बताया कि यह एक इतिहास बना है, इस शुभ अवसर को लाइव देखने के लिए प्रदेश भाजपा ने वरिष्ठ नागरिकों, विशेष आवश्यकता वाले बच्चे, व्हीलचेयर वायंड क्रिकेट टीम के सदस्य, शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति, बहरे और गूंगे बच्चों को विशेष रूप से सम्मान पूर्वक कार्यालय बुलाया था। सफल लैंडिंग के बाद जश्न मनाया गया और मिठाई बांटी गई। अरुण सूद ने देश के वैज्ञानिकों , इसरो व भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इस सफलता के लिए धन्यवाद किया और बधाई दी। (Chandrayaan 3)

About ANV News

Check Also

Chandigarh News

शिक्षकों की मांगों को लेकर प्रशासक के सलाहकार से मिले सूद

आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण सूद ने संयुक्त शिक्षक शिक्षकों के सदस्यों के साथ यूटी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share