हांसी, (केशव धमीजा) प्रधान चिकित्सक डॉक्टर रत्ना भारती ने मंगलवार को हांसी नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि अब नागरिक अस्पताल हांसी में लोगों की कमी नहीं रहेगी। जल्द ही यहां नए डॉक्टर ज्वाइन करने वाले हैं। उन्होंने कहा कि पीएचसी, सीएचसी सहित दूसरे के सरकारी अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ाया जाएगा। सीएमओ डॉक्टर रत्ना भारती ने रविवार को निरिक्षण के दौरान हांसी नागरिक अस्पताल में ओपीडी, वार्ड, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे, इमरजेंसी वार्ड, गायनी वार्ड, हाजिरी रजिस्टर चेक किए। सीएमओ ने अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ को आदेश देते हुए कहा कि यहां जो-जो कमियां है उनको जल्दी पूरा किया जाए। इस दौरान सीएमओ ने मरीजों से भी बातचीत की और उनसे अस्पताल में मिलने वाली सुविधाएं व स्टॉफ के व्यवहार के बारे में बातचीत की। सीएमओ ने अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य सहित अन्य परिसर का भी निरीक्षण किया। (Haryana News)
सरकारी अस्पतालों में चल रही डॉक्टरों की कमी के बारे में सीएमओ ने बताया कि सरकारी डॉक्टर कई कारणों से प्राइवेट सेक्टर में चले जाते हैं। जिसके कारण सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होती है। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की कमी को पूरा करने के लिए हरियाणा सरकार निरंतर प्रयास में है। उन्होंने बताया कि सरकार के प्रयास के करण अब सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए एक पॉलिसी बनाई जा रही है। डॉ रत्ना भारती ने बताया कि किसी भी मरीज को परेशानी नहीं होने दी जाएंगी। हांसी के सिविल अस्पताल में दवाईयों की कमी नहीं होने दी जाएगी।सीएमओ ने कहा कि हिसार सिविल अस्पताल के बाद जिले में सब डिवीजन लेवल पर हांसी सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पोस्टमार्टम भी होते हैं। यहां की इमरजेंसी सेवाएं भी अच्छी हैं। यहां ओपीडी की संख्या भी बहुत ज्यादा है। इस कारण अब हांसी सिविल अस्पताल पर उनकी विशेष नजर है। यहां हर प्रकार की सुविधाएं मुहैया करवाई जाएंगी| (Haryana News)
सीएमओ डॉ. रत्ना भारती ने स्टाफ को आदेश दिए कि अस्पताल परिसर में विशेष सफाई अभियान चलाकर साफ-सुथरा रखा जाए। सीएमओ ने बताया कि इन दिनों आई फ्लू की बिमारी फैल रही है। यह एक वायरस हो जो भीड़-भाड़ वाले एरिया में ज्यादा फैलता है। सीएमओ ने बताया कि आई फ्लू से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एडवाईजरी भी जारी कर रखी है। इससे निपटने के लिए प्रबंध किए गए है। उन्होंने बताया कि आई फ्लू से बचने के लिए अपनी आंखों की सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। समय समय पर हाथ धोते रहें तथा चशमा लगा कर रखें। अगर किसी को आइ फ्लू है तो उसके सम्पर्क में ना आएं उससे दूरी बनाए रखें तथा आखों पर हाथ ना लगाएं।