Breaking News
CM Sukhwinder Singh Sukhu

मुख्यमंत्री सुक्खू की माता ने आपदा रहत कोष में 50 हज़ार रूपये का दिया योगदान

हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा के कारण उत्पन्न संकट की इस घड़ी में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की माता संसार देवी ने आपदा राहत कोष में 50 हजार रुपये का योगदान दिया है। यह राशि उन्होंने अपनी पेंशन की बचत में से दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सभी क्षेत्रों के लोग उदारतापूर्वक दान देने के लिए आगे आ रहे हैं और उनका निःस्वार्थ योगदान निःसंदेह प्रदेश के आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक आपदा राहत कोष में 180 करोड़ रुपये से अधिक अंशदान प्राप्त हुआ है। उन्होंने इस कोष में अंशदान करने वाले सभी व्यक्तियों, सरकारी कर्मचारियों, विभिन्न संगठनों और राज्य सरकारों के प्रति आभार व्यक्त किया। याद रहे कि मुख्यमंत्री ने हाल ही में एक मिसाल पेश करते हुए राज्य में जारी राहत एवं पुनर्वास कार्यों को बढ़ावा देने के लिए निजी जमापूंजी से 51 लाख रुपये आपदा राहत कोष में दान दिए हैं।

About ANV News

Check Also

Manali News

संजीव ठाकुर सर्वसम्मति से चुने व्यापार मण्डल मनाली के अध्यक्ष……

मनाली। संजीव ठाकुर को सर्वसम्मति से व्यापार मण्डल मनाली का प्रधान चुना गया है। बीते …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share