(गौरव सूद)- जिस सरकारी स्कूल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने 10वीं तक पढ़ाई की आज उसी स्कूल में वह मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे। मख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज छोटा शिमला वरिष्ठ माध्यमिक विद्याल स्कूल के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में पहुंचें जहां पर उनका भव्य स्वागत किया गया। साथ ही उनके साथ पढ़े दोस्तों को भी मुख्य्मंत्री ने स्कूल सम्मानित किया गया और स्कूल टाइम के दिनों को याद किया।इस मौके पर उनके शिक्षक भी उनसे मिले। उनको भी सीएम ने सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने इस अवसर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि एक सरकारी स्कूल से पढ़ा हुआ व्यक्ति भी मुख्यमंत्री बन सकता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए वह बच्चों के मनोबल को बढ़ाने के लिए स्कूल में पहुँचे हैं। सरकारी स्कूलों में पढ़े-लिखे शिक्षक होते हैं और वही अच्छी पढ़ाई होती है लेकिन देखा देखी में लोग आज निजी स्कूलों का रुख कर रहे हैं। हिमाचल में सरकार डे बोर्डिंग स्कूल भी शुरू करने जा रही है ताकि सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का झुकाव हो सके और बच्चे अपने आप को किसी से भी कम न समझे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ,शिमला शहरी विधायक हरीश जनारथा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
राज्यपाल के स्वास्थ्य के बारे में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनको स्टंट पड़ा है। वह राज्यपाल से मिलने अस्पताल पहुंचे थी उनकी हालत में सुधार है।मुख्यमंत्री ने कहा की दिल्ली दौरे के दौरान में केंद्रीय मंत्रियों से भी मिले है। जिसमें हिमाचल के हितों को उठाया गया है। खासकर फॉरेस्ट क्लीयरेंस को लेकर मांग उठाई गई है क्योंकि बहुत से मामले FCA की वजह से रुके हुए हैं।