Breaking News

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर पहुंचने पर किया भव्य स्वागत

हिमाचल के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हमीरपुर पहुंचने पर भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर जिला प्रशासन के सभी उच्चाधिकारी, कई प्रदेश स्तरीय उच्चाधिकारी तथा दर्जनों कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी मौजूद रहे। अपने चहेते मुख्यमंत्री को देखने व सुनने के लिए भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

लोगों की भीड़ को देखते हुए कई जगह पर एलईडी लगाई गई थीं।लोगों की भीड़ से खचाखच भरे गांधी चौक से सुनील शर्मा , कांगड़ा सहकारी बैंक के चेयरमैन कुलदीप सिंह पठानियां, स्थानीय विधायक आशीष शर्मा, भोरंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेश कुमार, बड़सर विधानसभा क्षेत्र से विधायक इन्द्र दत्त लखनपाल आदि नेताओं ने जनता को सम्बोधित किया।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने ओपीएस , महिलाओं को मासिक भत्ता व अनाथ बच्चों का जिक्र भी किया। उन्होंने कहा कि अब अनाथ आश्रम में रहने वाले बच्चे 27 वर्ष की उम्र तक वहां रह सकेंगे।उनकी निशुल्क शिक्षा, स्वास्थ्य व दस हजार रुपए वार्षिक उनके वस्त्रों के लिए सरकार देगी।

सरकार इन बच्चों को अपने बच्चों की तरह पालेगी।अब सरकार ही इनकी माता व पिता है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को दी नसीहत,कहाँ जो कर्जा प्रदेश पर छोड़ गए ,पर ops हमने कर्मचारियों से वादा है वो हम पूरा करेंगे।

About vira

Check Also

जल्द पूरा मुआवजा नहीं दिया तो ग्रामीण करेंगे भूख हड़ताल

औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में रेलवे लाइन के लिए अधिग्रहण की गई भूमि का मामला शांत …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share