Breaking News
Soldier Pradeep Singh

मुख्यमंत्री ने अनंतनाग में राज्य के एक और जवान की शहादत पर गहरा दुख किया व्यक्त

चंडीगढ़, 19 सितंबर- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मंगलवार को अनंतनाग में हाल ही में हुए आतंकी हमले के दौरान राज्य के भारतीय सेना के एक और जवान की शहादत पर गर्व और दुख व्यक्त किया।

आज यहां जारी एक बयान में मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय सेना का जवान प्रदीप सिंह अनंतनाग में आतंकवादी हमले के बाद से लापता था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से समाना के रहने वाले प्रदीप सिंह देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए कर्तव्य का निर्वहन करते हुए शहीद हो गए हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह आम तौर पर देश के लिए और विशेष रूप से पीड़ित परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने वीर शहीद के शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की और कहा कि गंभीर संकट की इस घड़ी में पंजाब सरकार परिवार के साथ है। उन्होंने कहा कि इस शहीद ने देश की एकता की रक्षा के लिए अपने कर्तव्य को बहादुरी से निभाने के लिए अत्यंत समर्पण प्रदर्शित किया और राज्य की गौरवशाली विरासत को बरकरार रखा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस शहीद का सर्वोच्च बलिदान उनके साथी सैनिकों और युवाओं को अपने कर्तव्यों को और अधिक समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ निभाने के लिए प्रेरित करेगा।

About ANV News

Check Also

Jalandhar News

Jalandhar News: ट्रंक में मिली तीन बहनों के लाश, हादसा या साज़िश; मामले की जांच में जुटी पंजाब पुलिस

पंजाब के जालंधर जिले के कानपुर गांव में एक ट्रंक के अंदर से तीन सगी …

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Share