आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और राजधानी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज छत्तीसगढ़ के रायपुर दौरे पर रहेंगे। एयरपोर्ट रोड रायपुर स्थित जैन मानस भवन में दोपहर डेढ़ बजे आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। कार्यकर्ताओं को चुनाव में जीत के लिए चुनावी मंत्र देंगे साथ ही वह इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर छत्तीसगढ़वासियों के लिए गारंटी कार्ड भी जारी करेंगे। (Aam Aadmi Party)
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी और प्रदेश सहप्रभारी हरदीप सिंह मुंडिया और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष गोपाल साहू ने प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्त लेकर बताया कि 19 अगस्त को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रायपुर के दौरे पर रहेंगे। प्रोग्राम में प्रदेशभर के पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं जुटेंगे। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान आप कार्यकर्ताओ को सम्बोधित कर उन्हें चुनावी मंत्र देंगे| (Aam Aadmi Party)